14 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : लखनऊ में होगी महत्वपूर्ण मीटिंग, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल

लखनऊ में होगी महत्वपूर्ण मीटिंग,  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल
UPT | जेपी नड्डा

Jun 29, 2024 10:22

14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस बैठक का स्थान लखनऊ में निर्धारित किया जा रहा है। इससे पहले...

Jun 29, 2024 10:22

Short Highlights
  • 14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है
  • जुलाई के प्रारंभ में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी
  • पार्टी 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों में जुट गई है
Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई आगामी गतिविधियों की योजना बना रही है। आने वाले 14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस बैठक का स्थान लखनऊ में निर्धारित किया जा रहा है। इससे पहले, जुलाई के प्रारंभ में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। लोकसभा चुनावों के बाद यह प्रदेश स्तरीय बैठक विशेष महत्व रखती है। साथ ही, 7 जुलाई को उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

सीएम आवास पर कोर कमेटी की बैठक
दरअसल, पार्टी अब 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों में भी जुट गई है। इन सभी मुद्दों पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी नए सिरे से अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों की योजना बनाई गई।

उपचुनाव की तैयारियां शुरू  
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल उत्तर प्रदेश के नौ मंत्रियों के सम्मान समारोह की योजना बनाई गई, जो लखनऊ में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करेगी। कोर कमेटी की बैठक में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। ये चुनाव अगस्त में हो सकते हैं। कोर कमेटी की इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक शामिल थे।

रिक्त सीट पर होंगे चुनाव
वहीं विधान परिषद की एक रिक्त सीट के लिए 12 जुलाई को होने वाले चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस सीट पर पार्टी किसी ओबीसी या दलित उम्मीदवार को उतार सकती है। कई संभावित नामों पर विचार किया गया और पांच नामों का एक पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जिसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, दुर्विजय शाक्य सहित कुछ और नाम शामिल बताए गए हैं। हालांकि, इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर व दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय राय, पार्टी के मीडिया विभाग से जुड़े दो चेहरों सहित कुछ और अन्य नाम भी शामिल थे।

Also Read

राजद्रोह अब देशद्रोह, हत्या का मुकदमा धारा 302 में नहीं, दफा 420 भी बदली

1 Jul 2024 01:31 PM

लखनऊ New Criminal Laws : राजद्रोह अब देशद्रोह, हत्या का मुकदमा धारा 302 में नहीं, दफा 420 भी बदली

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रभाव हो गया है। इसके अनुसार, आधी रात के बाद से ही नए क़ानूनी धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू... और पढ़ें