राजधानी ने एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने अलीगंज कोतवाली में पति और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Lucknow Crime : पत्नी पर खौलता तेल डालकर दिया तीन तलाक, जानिए वजह
Sep 12, 2024 19:32
Sep 12, 2024 19:32
कम दहेज लाने पर ताने देते
अलीगंज के सेक्टर एल निवासी महिला का निकाह एक साल पहले बालागंज के रहने वाले इमरान से हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुरालवालों ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। सास और ननद अक्सर गाली-गलौज कर कम दहेज लाने पर ताने देती थीं। इमरान ने भी उसकी नहीं सुनी।
एक लाख रुपए नहीं मिलने पर खौलता तेल डाला
पीड़ित महिला के मुताबिक, 24 मार्च को ससुरालवालों ने एक लाख रुपए लाने का दबाव डाला। मांग पूरी नहीं होने पर खौलता हुआ तेल फेंका गया, जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। अस्पताल से इलाज करारा लौटी। इसके कुछ वक्त बाद ही इमरान ने तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज की मांग और तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Also Read
18 Sep 2024 01:23 AM
रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें