CAG Report : यूपी ने आर्थिक मोर्चे पर दिखाया दम, अर्थव्यवस्था ने लगाई लंबी छलांग, जानें कहां कितना किया खर्च

यूपी ने आर्थिक मोर्चे पर दिखाया दम, अर्थव्यवस्था ने लगाई लंबी छलांग, जानें कहां कितना किया खर्च
UPT | cm yogi adityanath

Aug 03, 2024 12:20

प्रदेश सरकार 9.69 फीसदी की विकास दर से इसलिए भी उत्साहित है, क्योंकि कोरोना संक्रमण काल में दो साल तक सभी राज्यों से लेकर राष्ट्रीय विकास दर पर असर पड़ा था।  पूरी दुनिया इससे प्रभावित हुई थी। बड़े विकसित देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव देखने को मिला था।

Aug 03, 2024 12:20

Lucknow News : उत्तर प्रदेश आर्थिक मोर्चे के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण काल में विकास दर प्रभावित रहने के बावजूद प्रदेश ने अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2018 से अर्थव्यवस्था का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक यूपी औसतन 9.69 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है। खास बात है कि यह दर राष्ट्रीय विकास दर से अधिक है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। 

जीएसडीपी की वृद्धि दर 9.69 फीसदी
विधानमंडल में पेश सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी का सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी विकास दर 2018-19 में 1582180 करोड़ रुपए थी, जो कि 2022-23 में बढ़कर 2257572 करोड़ रुपए हो गया है। इसके मुताबिक यूपी की औसत जीएसडीपी की वृद्धि दर 9.69 फीसदी है। 2018-19 में यूपी का बजट खर्च 4,99,136 करोड़ रुपए था, जबकि 2022-23 में बढ़कर 6,85556 करोड़ रुपए हो गया। 

कोरोना के वैश्विक प्रभाव के बावजूद यूपी का दमदार प्रदर्शन
प्रदेश सरकार 9.69 फीसदी की विकास दर से इसलिए भी उत्साहित है, क्योंकि कोरोना संक्रमण काल में दो साल तक सभी राज्यों से लेकर राष्ट्रीय विकास दर पर असर पड़ा था।  पूरी दुनिया इससे प्रभावित हुई थी। बड़े विकसित देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव देखने को मिला था। इसके बावजूद यूपी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में यूपी की जीएसडीपी में 14.33 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।

साल दर साल आगे बढ़ता गया ग्राफ
इसके साथ ही यूपी के राजस्व में भी इजाफा दर्ज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में 18.33 प्रतिशत अधिक राजस्व हासिल किया। वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 में सरकार ने 12.56 प्रतिशत अधिक धनराशि खर्च की। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास कार्यों पर कुल बजट का 19.25 प्रतिशत खर्च किया, जो कि 93028 करोड़ था।

राजस्व प्राप्तियां
  • राज्य की राजस्व प्राप्तियों में 12.46 फीसदी का इजाफा
  • राज्य की स्वयं की कर प्राप्तियों में 18.13 फीसदी का इजाफा
  • गैर-कर प्राप्तियों में 17.96 फीसदी का इजाफा
  • केंद्रीय करों और शुल्कों में राज्य के अंश में 5.85 फीसदी का इजाफा
  • भारत सरकार द्वारा सहायता अनुदान में 15.56 फीसदी का इजाफा

राजस्व व्यय
  • राजस्व व्यय में 12.56 फीसदी का इजाफा
  • सामान्य सेवाओं पर राजस्व व्यय में 8.36 फीसदी का इजाफा
  • सामाजिक सेवाओं पर राजस्व व्यय में 14.83 फीसदी का इजाफा
  • आर्थिक सेवाओं पर राजस्व व्यय में 17.71 फीसदी का इजाफा
  • सहायता अनुदान पर व्यय में 9.09 फीसदी का इजाफा

पूंजीगत प्राप्तियां
  • ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 11.75 फीसदी की कमी
  • गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 42.35 फीसदी का इजाफा

पूंजीगत व्यय
  • पूंजीगत व्यय में 30.21 फीसदी का इजाफा
  • सामान्य सेवाओं पर 88.76 फीसदी का इजाफा
  • सामाजिक सेवाओं पर 88.75 फीसदी का इजाफा
  • आर्थिक सेवाओं पर 5.96 फीसदी का इजाफा

Also Read

तीन साल पूरा कर चुके अफसर हटेंगे , स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू

28 Sep 2024 11:38 PM

लखनऊ चुनाव आयोग ने शुरू की विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां : तीन साल पूरा कर चुके अफसर हटेंगे , स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। 10 जिलों में जिन अधिकारियों का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। और पढ़ें