Lucknow News : मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाने वाली महिला पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला 

मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाने वाली महिला पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला 
UPT | मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाने वाली महिला पर केस दर्ज।

Sep 24, 2024 09:58

मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली फिरोजाबाद की महिला पर केस दर्ज किया गया है।

Sep 24, 2024 09:58

Lucknow News : मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली फिरोजाबाद की महिला पर केस दर्ज किया गया है। दारोगा मेहरबान सिंह की तरफ से गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई हाई सिक्योरिटी जोन में जहर खाकर पहुंचने पर हुई है।

इन धाराओं में केस दर्ज 
पुलिस के मुताबिक, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रुकनपुरा की रहने वाली 35 वर्षीय रुखसाना 21 सितम्बर को जहर खाकर सीएम आवास की तरफ जा रही थी। वीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था में खतरा उत्पन्न करने, रास्ता रोकने और आत्महत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  



संपत्ति पर कब्जे से परेशान महिला ने खाया था जहर
रुखसाना अपने गांव के दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन दिन पहले लखनऊ आई थी। महिला शनिवार सुबह लॉमार्ट कॉलेज चौराहे के पास लड़खड़ाते हुए चल रही थी। तभी पुलिसकर्मियों के पूछने पर उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। इसके चलते उसे आनन-फानन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने बताया था कि उसकी जमीन और मकान पर दबंग लोग कब्जा कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। न्याय न मिलने के चलते  उसने यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

Also Read

गोमतीनगर में HDFC की एडिशनल डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट की संदिग्ध हालात में मौत

24 Sep 2024 06:29 PM

लखनऊ Lucknow News : गोमतीनगर में HDFC की एडिशनल डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट की संदिग्ध हालात में मौत

विभूतिखंड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में काम करने वाली अधिकारी को बैंक के दूसरे माले पर बेसुध पाया गया। जानकारी होने पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें