कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की दें जानकारी : महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- सभी जिलाधिकारी करें पालन

महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- सभी जिलाधिकारी करें पालन
UPT | राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान

Oct 08, 2024 19:35

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागों में कमेटी गठित नहीं है या फिर अस्तित्व में नहीं है, उनका सभी विवरण आयोग को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।

Oct 08, 2024 19:35

Lucknow News : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सरकारी कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों में इसका पालन कराया जाए। उन्होंने कहा है कि आंतरिक परिवाद समिति एवं जिला स्तर पर स्थानीय परिवाद समिति का विवरण, कमेटियों में नामित पीठासीन अधिकारी, सरकारी सदस्यों व गैर सरकारी सदस्यों का विवरण और कमेटियों के गठन की अवधि से प्राप्त व निस्तारित शिकायतों का विवरण उपलब्ध कराया जाए। 

आयोग को उपलब्ध कराया जाए विवरण
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागों में कमेटी गठित नहीं है या फिर अस्तित्व में नहीं है, उनका सभी विवरण आयोग को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन करते हुये शासन द्वारा प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश आयोग को दिये गये हैं। 



सितंबर में संभाला है अध्यक्ष पद
पिछले लंबे समय से खाली चल रही महिला आयोग की कुर्सी पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बैठने के बाद यह पहला बड़ा फैसला किया है। बबिता चौहान ने बीते महीने ही आयोग में अध्यक्ष का पद संभाला है।

Also Read

दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

8 Oct 2024 10:04 PM

लखनऊ हेड कांस्टेबल के बेटे ने छात्रा का किया अपरहण : दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

राजधानी में कॉलेज छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें