यूपी में चुनाव या युद्ध की थी तैयारी : सीईओ की चौंकाने वाली रिपोर्ट, 145 तमंचा फैक्ट्री 3,000 किलो बारूद और 398 बम पकड़े

सीईओ की चौंकाने वाली रिपोर्ट, 145 तमंचा फैक्ट्री 3,000 किलो बारूद और 398 बम पकड़े
UPT | Lucknow News

Apr 22, 2024 17:44

देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, राजनीतिक माहौल गरम है। वहीं अपराध मुक्त बताए जाने वाले उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जारी एक रिपोर्ट ने मानों सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि...

Apr 22, 2024 17:44

Lucknow News : देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, राजनीतिक माहौल गरम है। वहीं अपराध मुक्त बताए जाने वाले उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जारी एक रिपोर्ट ने मानों सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर छापामार कार्रवाई की गई है। जिसमें 2,900.32 किलोग्राम विस्फोटक और 398 बम बरामद हुए हैं। इतनी भारी मात्रा में विस्फोटों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान होने की आशंका थी। अपराधमुक्त कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी मात्रा में बारूद और हथियारों का जखीरा मिला है, मानों कोई युद्ध लड़ने की तैयारी थी। जबकि देखा जाए तो अभी एक ही चरण के चुनाव हुए हैं। 

इतनी चौकियों पर जारी है तलाशी
इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 16 मार्च, 2024 को लोकसभा चुनाव का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी और सुरक्षित मतदान करवाने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स और अन्य विभाग भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों का अनुपालन करवा रहे हैं। इसके चलते सघन जांच के लिए 480 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1,836 चेक पोस्ट राज्य के भीतर काम कर रहे हैं।

145 तमंचा फैक्ट्रियां, 3000 किलो बारूद, 398 बम
नवदीप रिणवा का कहना है कि 16 मार्च से 21 अप्रैल, 2024 तक पुलिस विभाग ने आपराधिक व्यक्तियों के 495 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए हैं। अब तक 4,299 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त करके जमा करवाए गए हैं। शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 24,94,133 लोगों को पाबन्द करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। जिनमें से 19,88,832 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने 7,397 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 7,471 कारतूस, 2900.32 किलोग्राम विस्फोटक और 398 बम बरामद करके सीज किए गए हैं। पुलिस ने 2,965 ऐसे ठिकानों पर रेड डाली है, जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। अब तक पूरे प्रदेश में 145 तमंचा फैक्ट्री सीज की गई हैं।

एक दिन में 147 अवैध हथियार और 22 बम पकड़े
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल, 2024 को पुलिस विभाग ने एक अपराधी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया है। सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 24,824 लोगों को पाबन्द किया गया है। साथ ही 147 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 146 कारतूस और 22 बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले 73 केन्द्रों पर रेड डाली और 5 तमंचा फैक्ट्री को सीज किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की इस रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। इतना बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं, कि मानों किसी देश से युद्ध की तैयारी चल रही थी। जबकि अभी चुनाव का पहला ही चरण बीता है। जिस प्रदेश को सीएम योगी अपराध मुक्त बताते हैं, वहां अवैध हथियार और बारूद का इतना बड़ा जखीरा वास्तव में चौंकाने वाला है।

Also Read

इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, नशे में धुत डॉक्टर का अभद्र व्यवहार

20 Sep 2024 09:44 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, नशे में धुत डॉक्टर का अभद्र व्यवहार

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें