सिनेपोलिस मॉल के पास भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
UPT | सिनेपोलिस मॉल के पास भीषण सड़क हादसा।

Oct 10, 2024 12:41

प्राइवेट बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। घटना सुबह करीब 6:30 बजे शहीद पथ के पास सिनी पोलिस मॉल के सामने हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और बस चालक को हिरासत में लिया।

Oct 10, 2024 12:41

Lucknow News : राजधानी के विभूतिखंड इलाके में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। घटना सुबह करीब 6:30 बजे शहीद पथ के पास सिनेपोलिस  मॉल के सामने हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और बस चालक को हिरासत में लिया।

कैसे हुआ हादसा
विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एक ऑटो सर्विस लेन से होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो सिनेपोलिस मॉल के पास मुख्य सड़क पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और उसमें सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया।



मृतक की पहचान 
इस हादसे में ऑटो में सवार गोंडा जिले के अहिरपुरवा गांव निवासी सत्यप्रकाश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सत्यप्रकाश के परिवार को हादसे की सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बस चालक तेज गति में था और संभवतः उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोग परेशान
इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि शहीद पथ और सर्विस लेन के पास वाहनों की तेज गति की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Also Read

परिजनों ने विभाग पर लगाए आरोप, कहा- अधिकारियों ने नहीं सुना

10 Oct 2024 02:23 PM

उन्नाव बिजली बिल से परेशान युवक ने की आत्महत्या : परिजनों ने विभाग पर लगाए आरोप, कहा- अधिकारियों ने नहीं सुना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बिजली बिल के बढ़ते बोझ ने एक युवक की जान ले ली। अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव निवासी शुभम राजपूत (24) ने अपने छोटे से घर का भारी-भरकम बिल... और पढ़ें