Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
UPT | CM Yogi Adityanath wish Defense Minister Rajnath Singh

Jul 10, 2024 12:39

योगी आदित्यनाथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि जनप्रिय राजनेता, भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को प्रभु श्रीराम की कृपा से उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो

Jul 10, 2024 12:39

Lucknow News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि जनप्रिय राजनेता, भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रभु श्रीराम की कृपा से उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना करते हुए जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, " रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। वे एक सम्मानित नेता और हमारे मूल्यवान कैबिनेट सहयोगी हैं, जो अपनी बुद्धिमत्ता और कड़ी मेहनत के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। उन्होंने अपनी सेवा और प्रतिबद्धता से सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। राजनाथ सिंह ने भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और इसे आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
 

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें