Lucknow News : ट्रांसपोर्ट नगर हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
UPT | घायलों से मिलते अजय राय

Sep 11, 2024 02:20

कांग्रेस प्रदेश अजय राय ने ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में घायल लोगों से की मुलाकात। बिल्डिंग गिरने से 20 से ज्यादा लोग हुए है घायल। अस्पताल पहुंचकर अजय राय ने लिया हाल चाल।

Sep 11, 2024 02:20

Lucknow News : लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को हुए हादसे में एक कारोबारी समेत आठ की मौत हो गई। मलबे में दबे 20 से अधिक लोगों का अस्पतालों में इलाज जारी है। घटना का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। अजय राय ने इस दौरान अस्पलात में इलाजरत घायलों और उनके परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना साथ ही घटना की जानकारी ली। 
 
पार्टी की ओर से बताया गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घायलों को कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के समुचित इलाज के लिए निवेदन किया। इस मौके पर अजय राय के साथ अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम खान और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी के साथ शहजाद आलम व कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

हरमिलाप टावर हादसे में हुए घायल
बताते चलें कि विगत दिनों लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक इमारत (हरमिलाप टावर) भरभराकर जमींदोज हो गई थी। हादसे में आठ की मौत हो गई थी। मलबे में दबे 20 से अधिक लोगों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है।

Also Read

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, एक किशोरी घायल

19 Sep 2024 10:59 AM

सीतापुर सीतापुर दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, एक किशोरी घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की जान चली गई... और पढ़ें