ईडी और सेबी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी : राजभवन के सामने किया प्रदर्शन

राजभवन के सामने किया प्रदर्शन
UPT | ईडी दफ्तर कूच कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने रोका

Aug 22, 2024 15:25

अजय राय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता राजभवन, ईडी और सेबी के कार्यालयों की ओर कूच करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं रोका। राजभवन के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगा कर रोका गया।

Aug 22, 2024 15:25

Lucknow News : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस गुरुवार को सड़क पर उतरी। भारत में सेबी चेयरमैन और अडानी ग्रुप के अध्यक्ष के बीच संबंधों के आरोपों की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राजभवन के सामने कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर इस मामले को लेकर कई आरोप लगाए।  

सुबह से ही जुटने लगे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन के सामने धरने पर बैठने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सुबह से ही प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जुटने लगे। 

इडी-सेबी के खिलाफ की नारेबाजी
अजय राय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता राजभवन, ईडी और सेबी के कार्यालयों की ओर कूच करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं रोका। राजभवन के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगा कर रोका गया, लेकिन उन्होंने इसे पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। जब पुलिस ने अजय राय और अन्य कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, तो वे राजभवन के सामने धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में इडी और सेबी के कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों स्थानों पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें