आरोपी की मंगेतर से नजदीकी बनी आफताब की हत्या की वजह : कार से शव ले जाकर नदी के पास फेंका, दो गिरफ्तार

कार से शव ले जाकर नदी के पास फेंका, दो गिरफ्तार
UPT | आफताब हत्याकांड में दो गिरफ्तार युवकों के साथ पुलिस

Oct 12, 2024 17:31

एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त के बाद पिता मोहम्मद अल्ताफ ने दो लोगों पर शक जाहिर किया था। उन्होंने तहरीर में इनका नाम लेते हुए आरोप लगाया था। इसके बाद से ही पुलिस विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों फाजिल पुत्र नौशाद और आफाक पुत्र लईक को गिरफ्तार कर लिया।

Oct 12, 2024 17:31

Lucknow News : थाना जानकीपुरम पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए इसमें शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। युवक विगत 8 अक्टूबर से गायब था। बाद में इसका शव मिलने के बाद परिजनों ने शिनाख्त की थी। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार व अन्य सामान बरामद किया। हत्यारोपियों ने वारदात के बाद शव कार में ले जाकर घैला नदी के पास फेंक दिया था। 

रॉड से हत्या करने के बाद कार से ले गए शव
एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त के बाद पिता मोहम्मद अल्ताफ ने दो लोगों पर शक जाहिर किया था। उन्होंने तहरीर में इनका नाम लेते हुए आरोप लगाया था। इसके बाद से ही पुलिस विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों फाजिल पुत्र नौशाद और आफाक पुत्र लईक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मड़ियांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि रॉड से हत्या करने के बाद शव को दूसरी जगह फेंकने के लिए उन्होंने कार का इस्तेमाल किया था। \



घैला पुल के पास मिला शव, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
इससे पहले जानकारीपुरम इलाके से तीन दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को घैला पुल के पास झाड़ियों में मिला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवक का शव मिलने की सूचना पर आफताब के परिजन भी वहां पर पहुंचे। पिता अल्ताफ ने शव की शिनाख्त अपने बेटे आफताब के रूप में की। इसकी गुमशुदगी की सूचना उन्होंने थाने में भी दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर तभी पुलिस ने जांच तेजी की होती तो उनका बेटा जिंदा होता। वहीं शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की। वहीं आफताब के पिता ने अपनी तहरीर में उनके घर के करीब रहने वाले दो लोगों पर आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया कि एक युवती के लिए बेटे की हत्या की गई है। 

आरोपी की मंगेतर से करीबी को लेकर हुई थी हत्या
अल्ताफ सब्जी विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि उनका 17 साल का बेटा आफताब उनके काम में हाथ बंटाता था। वह आठ अक्टूबर को उनके साथ रामलीला मैदान में लगने वाली बाजार में गया था। इसके बाद वह घर चला गया। बाद उनके पहुंचने पर पता चला कि आफताब घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। रास्ते में सीसीटीवी की फुटेज देखने से भी स्पष्ट हुआ कि आफताफ घर नहीं लौटा। अल्ताफ ने बताया कि आफताब एक लड़की से फोन पर बात करता था। जिसका कुछ दिन पहले करीब में रहने वाले एक परिवार में रिश्ता तय हो गया। इसके बाद आफताब और पड़ोसी युवक के बीच विवाद हो गया। युवक को पंसद नहीं था कि उसकी मंगेतर से आफताब की बातचीत हो। इसी को लेकर विवाद बढ़ने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर आफताफ की हत्या की और शव कार से दूर ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के आधार पर आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। 

Also Read

मायावती बोलीं- दोषी पुलिस कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई 

12 Oct 2024 07:48 PM

लखनऊ लखनऊ में दलित युवक की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन : मायावती बोलीं- दोषी पुलिस कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई 

विकास नगर में अमन गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से नाराज परिजनों ने शनिवार को खुर्रमनगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश सरकार से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  और पढ़ें