Cyber Crime : गैस बिल अपडेट कराने के नाम रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे 5 रुपए, खाते से उड़ाए 47.65 लाख

गैस बिल अपडेट कराने के नाम रिटायर्ड कर्मचारी से मांगे 5 रुपए, खाते से उड़ाए 47.65 लाख
UPT | cyber crime

Jun 25, 2024 11:56

कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के रहने वाले विश्व भारती को फोन करने वाले शख्स ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड का अधिकारी बताया और बिल अपडेट होने की बात कही। इसके बाद पांच रुपए का पेमेंट अपडेट करने का झांसा देकर उनके साथ लाखों की ठगी कर ली।

Jun 25, 2024 11:56

Lucknow News: साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटना में अब साइबर अपराधियों ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड का अधिकारी बताकर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के खाते से 47.65 लाख रुपए उड़ा दिए।

क्या है पूरा मामला
लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के रहने वाले विश्व भारती आर्य रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं। उनके घर में ग्रीन गैस लिमिटेड का गैस कनेक्शन है। उनके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड का अधिकारी बताया और कहा कि आपका बिल अपडेट होना है और आप एक एप्लीकेशन डाउनलोड करके 5 रुपए का पेमेंट कर दें। इसके बाद उनके बेटे ने एप्लीकेशन डाउनलोड करके 5 रुपए का पेमेंट किया। इसके कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में कुल 47 लाख 65 हजार रुपए खाते से कट गए।

दो बार में कटे रुपए
जानकारी के अनुसार कॉलर ने अपना नाम राजेश मिश्रा बताया था। विश्व भारती आर्य के फोन पर आई कॉल को उनके बेटे ने रिसीव किया था। कॉलर ने कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर प्रियांश से एप्लीकेशन डाउनलोड कराया और 5 रुपए का पेमेंट किया। पेमेंट होते ही पहले 20 लाख 73 हजार और फिर 26 लाख 92 हजार रुपए विश्व भारती आर्य के खाते से कट गए।
विश्व भारती आर्य ने इस धोखाधड़ी की जानकारी होते ही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जल्द ही साइबर अपराधियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

मौलाना को बनाया शिकार
इससे पहले दारुल उलूम वारसिया के प्रिंसिपल मौलाना को कुर्बानी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। ठगी करने वाला व्यक्ति मुंबई निवासी शब्बीर मकवाना है, जिसने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर 56 हजार रुपए की ठगी की। जहीर अब्बास वारसिया गोमती नगर के रहने वाले मदरसा के मौलाना हैं। मौलाना ने बताया कि 15 जून को मुंबई से शब्बीर मकवाना नामक व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके दो जानवरों की कुर्बानी के लिए गुजारिश की। मौलाना ने 17 जून को बकरीद के दिन 42 हजार रुपए के दो जानवर खरीदे और कुर्बानी करा दी। 

मौलाना ने भरोसा करके रुपए किए ट्रांसफर
आरोपी ने मौलाना के व्हाट्सएप पर एक स्क्रीनशॉट भेजकर 56 हजार रुपए का ट्रांसफर दिखाया और कहा कि गलती से अधिक रुपए भेज दिए हैं, तब मौलाना ने भरोसा करके 14 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि वह स्क्रीनशॉट फर्जी था। मौलाना ने शब्बीर से संपर्क करने का प्रयास किया तो बात नहीं हो पाई। कुछ दिन इंतजार करने के बाद अब मौलाना ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। साइबर क्राइम सेल प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Also Read

चार आईएएस अ​फसरों का तबादला, राम सिंह वर्मा को यूपीएसआरटीसी के अपर प्रबंध निदेशक का जिम्मा

8 Jul 2024 02:33 PM

लखनऊ IAS transfers : चार आईएएस अ​फसरों का तबादला, राम सिंह वर्मा को यूपीएसआरटीसी के अपर प्रबंध निदेशक का जिम्मा

शासन की तबादला सूची के मुताबिक आईएएस अफसर राम सिंह वर्मा को मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) से अपर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद पर तैनात किया गया है। और पढ़ें