Lucknow News : कैटरिंग में बहुत चुनौतियां, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-शुभ अवसरों पर पेड़ लगाने की शुरू हो परंपरा

कैटरिंग में बहुत चुनौतियां, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-शुभ अवसरों पर पेड़ लगाने की शुरू हो परंपरा
UPT | उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Jul 25, 2024 23:57

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैटरिंग में भी बहुत चुनौतियां हैं। इसके बावजूद कैटरिंग के क्षेत्र में अदभुत प्रगति हुई है। बड़े-बड़े आयोजन में कैटर्स सभी को हेडेक फ्री कर देते है।

Jul 25, 2024 23:57

Short Highlights
  • उप मुख्यमंत्री ने कहा-प्रत्येक नागरिक को कारगिल के शूरवीरों से लेनी चाहिए प्रेरणा
  • जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता
Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैटरिंग में भी बहुत चुनौतियां हैं। इसके बावजूद कैटरिंग के क्षेत्र में अदभुत प्रगति हुई है। बड़े-बड़े आयोजन में कैटर्स सभी को हेडेक फ्री कर देते है। शादियों में कुछ न कुछ नया मिलता है। उप मुख्यमंत्री ने गुरुवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अवध कैटर्स एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय कन्वेंशन और एक्सपो में ये बात कही। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारी भविष्य की पीढ़ी के लिए चिंता का विषय है। इसके लिए हमें अपने सभी शुभ अवसरों पर पेड़ लगाने की परम्परा की शुरुआत करनी पड़ेगी।

आयोजन में खान पान के उचित प्रबंध की महत्वपूर्ण भूमिका
एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण साहनी ने कहा किसी भी आयोजन में खान पान का उचित प्रबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हम यह प्रबंधन ठीक प्रकार से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट कर रहे है। सचिव अजय तिक्खा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अपने सभी सदस्यों को 10 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कि पूरे प्रदेश में काम करते हुये हमारा  एसोसिएशन कैटरिंग के क्षेत्र में अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहा है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निकाला मशाल जुलूस
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के पराक्रम को याद किया गया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शहीद स्मारक तक जुलूस निकाला गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मशाल जुलूस में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा ​कि 1999 में हुए कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। जिसकी बदौलत पाकिस्तान की फौज को उल्टे पांव भागना पड़ा। आज हम घरों में सैनिकों की बदौतल ही सुरक्षित हैं। देश के प्रत्येक नागरिक को, नौजवानों को व सभी वर्ग के लोगों को कारगिल के शूरवीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूरा देश शहीद सैनिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। 

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा

6 Oct 2024 09:08 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें