Lucknow News : दिव्यांगों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का किया घेराव, नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग

दिव्यांगों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का किया घेराव, नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग
UPT | दिव्यांगों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का किया घेराव।

Oct 25, 2024 13:13

नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग को लेकर दिव्यांगों ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

Oct 25, 2024 13:13

Lucknow News : नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग को लेकर दिव्यांगों ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी अफसर दिव्यांगजन का हक छीन रहे हैं। लेखपाल पद पर चयनित ओएच श्रेणी के दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र देने की बजाय उन्हें नौकरी से वंचित कर रहे हैं।

अक्षम बताकर किया इनकार
दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार ने लेखपाल पद के लिए अस्थि बाधित दिव्यांग (ओएच) श्रेणी के दिव्यांग कोटे का विज्ञापन जारी किया। दिव्यांगों ने पेपर दिया। 30 दिसंबर 2023 को परिणाम जारी हुआ। पास होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन हुआ। उसके बाद राजस्व परिषद के अधिकारियों ने यह कहकर नियुक्ति पत्र देने से मना कर दिया कि आप अक्षम हैं। 



सामान्य कोटे में चयनित दिव्यांगों को दिया नियुक्ति पत्र
महासचिव ने कहा कि राजस्व परिषद ओएच श्रेणी के दिव्यांगजन के साथ अन्याय कर रहा है। परिषद ने यह कहकर नियुक्ति पत्र जारी करने से इंकार कर दिया कि आप लोग लेखपाल पद पर कार्य करने में सक्षम नहीं है। वहीं, ओएच श्रेणी के जो दिव्यांग सामान्य श्रेणी में चयनित हुए हैं उन्हें नियुक्ति दे दिया है। उन्होंने खाली 188 सीटों पर नियुक्ति देने की मांग की है।

Also Read

दूध उत्पादन में होगी बढ़ोतरी, 1015 लाख आएगा खर्च

25 Oct 2024 03:35 PM

लखनऊ यूपी में बनेंगी आधुनिक डेयरियां : दूध उत्पादन में होगी बढ़ोतरी, 1015 लाख आएगा खर्च

उत्तर प्रदेश में 'मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना' के तहत आधुनिक डेयरी इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इससे दूध उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होगा। और पढ़ें