भोजपुरी सिंगर के साथ फर्जीवाड़ा : नेहा सिंह राठौर के नाम पर बनी फर्जी आईडी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का किया जिक्र

नेहा सिंह राठौर के नाम पर बनी फर्जी आईडी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का किया जिक्र
UPT | नेहा सिंह राठौर

Apr 29, 2024 13:20

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे है। जिनका लोग गलत प्रयोग कर रहे है। इसी में भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौड़ के नाम पर इन दिनों एक फर्जी आईडी बनाई...

Apr 29, 2024 13:20

Lucknow News : सोशल मीडिया पर इन दिनों कई फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे है। जिनका लोग गलत प्रयोग कर रहे है। इसी में भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौड़ के नाम पर इन दिनों एक फर्जी आईडी बनाई गई है। जिसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साक्षा की है। जिसमें दावा किया कि यह अकाउंट फर्जी है। इस अकाउंट में उनकी फोटो, उनका नाम और इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का जिक्र किया गया है।

आपको बता दें कि नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स पर एक स्क्रीन शार्ट शेयर किया है। जिसमें सिंगर ने फर्जी आईडी के बारे में जानकारी ही। इस स्क्रीन शार्ट में नेहा सिंह राठौर के नाम, फोटो के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी है। इसमें खास बात यह है कि अब तक इस अकाउंट को करीब सात हजार यूजर्स ने फॉलो किया हैं।
 
नेहा सिंह राठौर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी फोटो का दुरुपयोग करके मेरे नाम से मिलता-जुलता ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट से जारी किए जा रहे कंटेंट से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस अकाउंट से सतर्क रहें और इसे रिपोर्ट करें।

ट्रोलर्स के निशाने पर सिंगर
नेहा सिंह राठौर आए दिन बीजेपी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रही हैं। जिस कारण वह आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर आती रहती हैं। बीते कुछ दिनों में चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी का जबरदस्त विरोध किया है, जिसके वजह से उनके पोस्ट चर्चा का विषय है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें