फरेंदा तहसील को नया जिला घोषित किया जाएगा : योगी सरकार ने डीएम से मांगा प्रस्ताव, जानिए यूपी में अब कितने जिले हो जाएंगे

योगी सरकार ने डीएम से मांगा प्रस्ताव,  जानिए यूपी में अब कितने जिले हो जाएंगे
UPT | फरेंदा तहसील को नया जिला घोषित किया जाएगा।

Sep 15, 2024 01:46

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में एक और नया जिला बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। महाराजगंज की तहसील फरेंदा को जिला घोषित करने की योजना पर काम हो रहा है।

Sep 15, 2024 01:46

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में एक और नया जिला बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। महाराजगंज की तहसील फरेंदा को जिला घोषित करने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए सरकार ने गोरखपुर के जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो फरेंदा यूपी का 76वां जिला बन जाएगा।

राजस्व परिषद ने मांगा प्रस्ताव
राजस्व परिषद के भूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्म लाल वर्मा ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फरेंदा को जिला बनाने का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। इस पत्र में गोरखपुर की तहसील कैंपियरगंज और महाराजगंज की तहसील फरेंदा और नौतनवा को मिलाकर एक नया जिला बनाने का सुझाव दिया गया है। जिलाधिकारी से कहा गया है कि वह मंडलायुक्त के माध्यम से इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द राजस्व परिषद को भेजें। 

कैबिनेट की मंजूरी के बाद बनेगा नया जिला
प्रस्ताव मिलने के बाद, राजस्व परिषद इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष रखेगी और कैबिनेट से इसे पास कराएगी। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद, फरेंदा को औपचारिक रूप से नया जिला घोषित कर दिया जाएगा।

पहले भी बने थे नए जिले 
गौरतलब है कि 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने शामली, हापुड़, और संभल को नए जिलों के रूप में घोषित किया था। इसके बाद से उत्तर प्रदेश में कोई नया जिला नहीं बना है। अगर फरेंदा जिला घोषित होता है, तो यह उत्तर प्रदेश का 76वां जिला होगा। फरेंदा को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव स्थानीय विकास और प्रशासनिक सुविधा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नया जिला बनने से स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी और विकास कार्यों की गति भी बढ़ेगी। 

Also Read

कैबिनेट के फैसले पर बसपा का समर्थन, लेकिन रखी अहम शर्त

18 Sep 2024 05:52 PM

लखनऊ वन नेशन-वन इलेक्शन पर माया ने तोड़ी चुप्पी : कैबिनेट के फैसले पर बसपा का समर्थन, लेकिन रखी अहम शर्त

वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रस्ताव को नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। सरकार अगले सत्र में इसके लिए बिल लेकर आएगी। इसको लेकर लंबे वक्त से केंद्र सरकार कवायद कर रही थी... और पढ़ें