योगी सरकार ने शनिवार को पांच चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया। सभी को प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में सीएमओ के पद तैनाती दी गई है।
UP News : पांच चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के बनाए गए सीएमओ
Jul 06, 2024 18:49
Jul 06, 2024 18:49
- बस्ती से अयोध्या तक बदले गए चिकित्साधिकारी
- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली डॉ. अनिल कुमार को इसी जनपद में पद सीएमओ पर तैनाती
ये हुए इधर से उधर
डॉ. रजत कुमार चौरसिया को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज अयोध्या से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया है। वहीं वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बस्ती डॉ. रामेश्वर मिश्रा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं बनाकर भेजा गया है। डॉ. संजय कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच भेज दिया है। डॉ. राजीव नयन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर बनाए गए हैं। इसके अलावा डॉ. अनिल कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली को इसी जनपद का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया है।
Also Read
5 Oct 2024 11:52 AM
यूपी के केला उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ने केले की खेती को बर्बाद करने वाले फंफूद जनित फ्यूजेरियम विल्ट रोग का इलाज खोज लिया है। और पढ़ें