यूपी की जीडीपी ने लगाई लंबी छलांग : 2.64 लाख करोड़ से अधिक मजबूत हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था

2.64 लाख करोड़ से अधिक मजबूत हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था
UPT | यूपी की जीडीपी ने लगाई लंबी छलांग।

Aug 20, 2024 22:29

यूपी सरकार ने कृषि, खनन, निर्माण, ट्रांसपोर्ट और रियल इस्टेट में खासी प्रगति हासिल की है। इसमें भी ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज एवं कम्युनिकेशन सेक्टर में सर्वाधिक मजबूती देखने को मिली है।

Aug 20, 2024 22:29

Short Highlights
  • कृषि, खनन, निर्माण, ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट में खासी प्रगति
  • अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर में हुई वृद्धि
Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि, खनन, निर्माण, ट्रांसपोर्ट और रियल इस्टेट में खासी प्रगति हासिल की है। इसमें भी ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज एवं कम्युनिकेशन सेक्टर में सर्वाधिक मजबूती देखने को मिली है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जहां 22.84 लाख करोड़ रुपए से अधिक था, वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 यह बढ़कर 25.48 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

कई सेक्टर्स में उल्लेखनीय वृ‌द्धि
वित्तीय वर्ष 2022-23 और वित्तीय वर्ष 2023-24 के बीच सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कई सेक्टर्स में उल्लेखनीय वृ‌द्धि दर्ज की गई है। इनमें कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन में 52.97 लाख करोड़ से बढ़कर 59.75 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। वहीं, खनन और उत्खनन सेक्टर में 22 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 30 हजार करोड़ हो गई है। इसी प्रकार कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 2.63 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.79 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। ऐसे ही ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज एवं कम्युनिकेशन सेक्टर में 1.81 लाख करोड़ से बढ़कर 1.98 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाओं अच्छी खासी वृ‌द्धि
रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाओं से संबंधित सेक्टर में अच्छी खासी वृ‌द्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह तीन लाख करोड़ रुपए थी जो 2023-24 में 3 लाख 29 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, ऊर्जा, ट्रेड, रिपेयरिंग, होटल एवं रेस्टुरेंट, फाइनेंशियल सेवा, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेश, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सेक्टर में भी सरकार के प्रयासों का असर स्पष्ट दिखाई देने लगा है।

प्राइमरी, सेकेंड्री और टर्शियरी सेक्टर में हुई वृद्धि
अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर, प्राइमरी, सेकेंड्री और टर्शियरी सेक्टर में ग्रोथ दर्ज की गई है। प्राइमरी सेक्टर 2022-23 में जहां 5 लाख 51 हजार करोड़ का था, वह 2023-24 में 6 लाख 27 हजार करोड़ से अधिक का हो चुका है। वहीं सेकेंड्री सेक्टर भी 2022-23 में 5.58 लाख करोड़ से बढ़कर 6.17 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो गया है। इसी प्रकार टर्शियरी सेक्टर भी 10 लाख करोड़ से बढ़कर 10 लाख 79 हजार करोड़ से अधिक का हो गया है।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें