UP News : पीआरडी जवानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 26 प्रतिशत बढ़ाया दैनिक भत्ता

पीआरडी जवानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 26 प्रतिशत बढ़ाया दैनिक भत्ता
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Jan 12, 2025 12:42

प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने इन जवानों के दैनिक भत्ते में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे प्रदेश भर में तैनात लगभग 35 हजार जवानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Jan 12, 2025 12:42

Lucknow News : प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने इनका दैनिक भत्ता 26 प्रतिशत बढ़ा दिया है। प्रदेश के लगभग 35 हजार जवानों को इसका लाभ मिलेगा। अब पीआरडी जवानों को प्रतिदिन 395 रुपये के बजाय पांच सौ रुपये का भत्ता मिलेगा। सरकार का यह कदम उनके कार्यों और सेवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने की सहयोग की अपील
सीएम योगी ने पीआरडी जवानों से समाज कल्याण के विभिन्न कार्यों में सहयोग की अपील भी की है। सीएम ने जवानों को नशे के कारोबार को समाप्त करने, स्वच्छता अभियान को गति देने, खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और टीबी रोगियों की पहचान करने जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उनके प्रयासों से प्रदेश को नई दिशा मिल सकती है।



भत्ता बढ़ने से जवानों में खुशी का माहौल
सरकार के इस फैसले से पीआरडी जवानों में उत्साह है। दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। कई जवानों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनके काम को और अधिक पहचान मिलेगी।

इतने जवानों को मिलेगा लाभ
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लगभग 35 हजार पीआरडी जवान कार्यरत हैं। ये जवान सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार की इस घोषणा के बाद उन्हें बेहतर आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे वह और अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य
सरकार का यह कदम प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जवानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पीआरडी जवानों को उनकी मेहनत का पूरा सम्मान मिले।

Also Read

लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थी बुजुर्ग महिला, जांच रिपोर्ट में बताया था नेगेटिव

15 Jan 2025 10:43 PM

लखनऊ यूपी में HMPV वायरस से पहली मौत : लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थी बुजुर्ग महिला, जांच रिपोर्ट में बताया था नेगेटिव

यूपी में HMPV वायरस से पहली मौत की खबर सामने आई है। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला आशा शर्मा की मौत हो गई। महिला को HMPV पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था... और पढ़ें