राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों से की भेंट : जन सहयोग की भावना से कार्य करने की दी सलाह

जन सहयोग की भावना से कार्य करने की दी सलाह
UPT | राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों से की भेंट

Aug 23, 2024 22:17

राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए, जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देने की सलाह दी। 

Aug 23, 2024 22:17

Lucknow News : उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा 2022 बैच के 31 प्रशिक्षु अधिकारियों से शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों का परिचय लिया और उनके क्षेत्रीय अनुभवों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और जनपदों में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन सहयोग के साथ काम करें अधिकारी 
राज्यपाल ने यह भी कहा कि नियमों की सही व्याख्या करना आवश्यक है और अधिकारियों को आपसी सामंजस्य और जन सहयोग के साथ काम करना चाहिए। अपने अनुभव साझा करते हुए,उन्होंने जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देने की सलाह दी। 

राज्यपाल ने साझा किया अपना अनुभव 
उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ें और सप्ताह के दिनों को अलग-अलग कार्यों के लिए निर्धारित करके काम करें। राज्यपाल ने कहा कि एक अच्छे अधिकारी में महिलाओं के प्रति नैतिकता, वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की क्षमता होनी चाहिए। कार्यशैली में जनता की तरह सोच विकसित करना महत्वपूर्ण है।इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा 2022 बैच के 27 और 2020 बैच के 3, 2021 बैच के 1 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हुए।

Also Read

कैबिनेट के फैसले पर बसपा का समर्थन, लेकिन रखी अहम शर्त

18 Sep 2024 05:52 PM

लखनऊ वन नेशन-वन इलेक्शन पर माया ने तोड़ी चुप्पी : कैबिनेट के फैसले पर बसपा का समर्थन, लेकिन रखी अहम शर्त

वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रस्ताव को नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। सरकार अगले सत्र में इसके लिए बिल लेकर आएगी। इसको लेकर लंबे वक्त से केंद्र सरकार कवायद कर रही थी... और पढ़ें