दीपोत्सव पर 25 लाख दीपकों से जगमग होगी अयोध्या : 1100 वेदाचार्यों संग बनेगा नया रिकॉर्ड

 1100 वेदाचार्यों संग बनेगा नया रिकॉर्ड
UPT | अयोध्या में भव्य दीपोत्सव

Oct 23, 2024 20:17

प्रदेश सरकार के नेतृत्व में 28 से 30 अक्टूबर तक रामनगरी में दीपोत्सव का आयोजन होगा। आठवें दीपोत्सव पर 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे। दीपोत्सव का शुभारंभ साकेत से चार किमी तक शोभायात्रा में कलाकारों के विभिन्न दलों द्वारा रामायण के विविध प्रसंगों पर आधारित आयोजन व मंचन किया जाएगा।

Oct 23, 2024 20:17

Lucknow News : प्रदेश सरकार के नेतृत्व में 28 से 30 अक्टूबर तक रामनगरी में दीपोत्सव का आयोजन होगा। आठवें दीपोत्सव पर 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे। दीपोत्सव का शुभारंभ साकेत से चार किमी तक शोभायात्रा में कलाकारों के विभिन्न दलों द्वारा रामायण के विविध प्रसंगों पर आधारित आयोजन व मंचन किया जाएगा। इस बार दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की विशेष उपस्थिति रहेगी।

सरयू आरती में बनेगा विश्व रिकॉर्ड 
योगी सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, दीपोत्सव में इस बार सरयू नदी पर लक्ष्मण किला घाट से नया घाट तक 1100 वेदाचार्यों के साथ सरयू आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आरती के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर पानी के बीचोबीच भव्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लेजर शो का आयोजन होगा, जिससे दीपोत्सव की भव्यता और बढ़ेगी।



अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन
दीपोत्सव के विशेष आकर्षणों में से एक अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन होगा। इस बार थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, मलेशिया और नेपाल जैसे छह देशों के कलाकार रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन करेंगे। इस आयोजन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) का सहयोग भी लिया जाएगा, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा।

देश के 16 राज्यों के कलाकार भी लेंगे भाग
दीपोत्सव के दौरान देश के 16 राज्यों के कलाकार भी अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़, सिक्किम और छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ की जाएंगी।

भव्य ड्रोन शो और म्यूजिकल लेजर शो
दीपोत्सव-2024 के दौरान गुप्तार घाट, बड़ी देवकाली, तुलसी उद्यान, हनुमानगढ़ी, रामपथ, रामकथा पार्क, सरयू तट, और राम की पैड़ी जैसे स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, भव्य ड्रोन शो और म्यूजिकल लेजर शो इस आयोजन को और भी खास बनाएंगे।यह दीपोत्सव अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसमें देश-विदेश के कलाकारों और लाखों श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।

Also Read

बीजेपी एमएलसी रामचंद्र प्रधान के आवास पर पथराव, दबंगों ने रसोइया को लाठी-डंडों से बरहमी से पीटा

24 Oct 2024 01:40 AM

लखनऊ Lucknow News :  बीजेपी एमएलसी रामचंद्र प्रधान के आवास पर पथराव, दबंगों ने रसोइया को लाठी-डंडों से बरहमी से पीटा

यूपी की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमएलसी रामचंद्र प्रधान के गौतमपल्ली स्थित आवास पर अराजकतत्वों ने नौकर की पिटाई... और पढ़ें