हरदोई में पानी का कहर : गर्रा नदी की बाढ़ के चलते 83 स्कूलों को किया गया बंद, सैकड़ों गांव प्रभावित

गर्रा नदी की बाढ़ के चलते 83 स्कूलों को किया गया बंद, सैकड़ों गांव प्रभावित
UPT | निरीक्षण करते जिलाधिकारी

Jul 16, 2024 01:02

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गर्रा नदी के बढ़े जल स्तर के कारण बाढ़ की विभीषिका से जिले की एक बड़ी आबादी को संकट का सामना करना पड़ रहा है...

Jul 16, 2024 01:02

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गर्रा नदी के बढ़े जल स्तर के कारण बाढ़ की विभीषिका से जिले की एक बड़ी आबादी को संकट का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण जनपद की पांच तहसील क्षेत्र में से चार तहसील क्षेत्र प्रभावित है। बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेयर क्षेत्र जलमग्न हो गया है और बाढ़ में फसे लोगों के सामने 2 जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पशु भी इस प्रभावित हुए हैं, हजारों बीघे फसल डूब कर बर्बाद हो चुकी है। हालांकि इस जल प्रलय से निपटने के लिए पीएसी और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचा रहा है। बाढ़ को देखते हुए कई दर्जन विद्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से इन क्षेत्रों में चौपट है। बाढ़ से सैकड़ा से ज्यादा गांव प्रभावित हैं।

चार तहसील क्षेत्र के 83 स्कूलों को किया गया बंद 
हरदोई की जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि हरदोई में गर्रा नदी के जल स्तर की बढ़ोतरी के कारण 12 हज़ार हैकटेयर क्षेत्र पूरी तरीके से जलमग्न हो गया है। गर्रा नदी की बाढ़ के चलते 83 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। चार तहसील क्षेत्र हरदोई, शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम के कुल 117 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित 30 गांव का मार्ग काटने से उनका आवागमन पूरी तरीके से ठप हो गया है। 46 गांव में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण वहां पर राजस्व विभाग की तरफ से 46 बाढ़ राहत केंद्र बनाए गए हैं। इस बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए बाढ़ में फंसे लोगों के लिए भोजन व जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। बाढ़ चौकिया पर वह स्टीमर के जरिए चिकित्सकों की टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

बाढ़ से निपटने के लिए फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा 
हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम बाढ़ में फंसे लोगों के लिए मदद पहुंचा रही है। वहीं दूसरी तरफ फ्लड पीएसी व एसडीआरएफ की टीम लगातार स्टीमर के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों की मदद कर रही है। कुछ लोगों को रेस्क्यू कर सूखे स्थान पर लाया जा रहा है। प्रशासन लगातार इस क्षेत्र में निगरानी रख रहा है।

Also Read

सीएम योगी ने बदले मंत्रियों के प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

12 Sep 2024 10:40 PM

लखनऊ भाजपा में बड़ा बदलाव : सीएम योगी ने बदले मंत्रियों के प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में उपचुनाव से पहले मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव किया गया है। इसमें सूर्य प्रताप शाही और सुरेश खन्ना जैसे दिग्गज मंत्रियों का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया। और पढ़ें