Hardoi News : गांव में विशालकाय मगरमच्छ घुसने से दहशत का माहौल, कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया  

गांव में विशालकाय मगरमच्छ घुसने से दहशत का माहौल, कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया  
UPT | गांव में घुसा विशालकाय मगरमच्छ

Jul 10, 2024 12:37

हरदोई जिले में एक गांव में घुसे मगरमच्छ ने गांव वालों के बीच में दहशत का माहौल पैदा किया है हालांकि कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पाई है।

Jul 10, 2024 12:37

Short Highlights
  • हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के औहदपुर गांव में सुखेता नदी से आया मगरमच्छ
  • घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम 
  • काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया मगरमच्छ का रेस्क्यू 

 

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से जलीय जीव अब सूखी जमीन पर दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में हरदोई के एक गांव में घुसे मगरमच्छ ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है। हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हो गई है।

काफी देर के बाद वन विभाग की टीम गांव में आई
हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के औहदपुर गांव में मगरमच्छ घुसने की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण सतीश ने बताया कि वह घर से बाहर निकला ही था कि उसने देखा कि एक विशाल मगरमच्छ उसकी ओर आ रहा है। उसने किसी तरह भागकर खुद को बचाया और गांव में घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी और काफी देर के बाद वन विभाग की टीम गांव में आई। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी सबसे पहले एसडीएम को दी गई लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया।

सुखेता नदी के रास्ते गांव में पहुंचा था मगरमच्छ
हरदोई के लोनार थानाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए घटना की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सबसे पहले वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया और फिर टीम के साथ गांव पहुंचे। उनके पहुंचने के कुछ देर बाद ही डायल 112 की पीआरबी टीम भी मौके पर पहुंच गई। मगरमच्छ का वजन करीब तीन कुंतल था। वन विभाग ने लोगों को इससे दूर रखकर अपना काम शुरू किया। पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह उसे पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम ने बताया कि वह सुखेता नदी के रास्ते गांव में पहुंचा था। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे रेस्क्यू कर सही जगह पर छोड़ दिया गया।

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें