Hardoi News : हरदोई में नवनियुक्त लेखपालों को मिला नया अवसर, वितरित किए गए नियुक्ति पत्र 

हरदोई में नवनियुक्त लेखपालों को मिला नया अवसर, वितरित किए गए नियुक्ति पत्र 
UPT | नवनियुक्त लेखपालों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Jul 10, 2024 17:41

हरदोई जिले में स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में नवनियुक्त लेखपालों को उनके नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने नए लेखपालों को प्रेरित किया कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएं और जनता की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करें।

Jul 10, 2024 17:41

Short Highlights
  • जिले के कुल 50 लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिए 
  • शेष लेखपालों को नियुक्ति पत्र स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्रदान किए गए
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ बोर्ड द्वारा चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए गए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम लोक भवन लखनऊ में आयोजित किया गया जहां जिले के कुल 50 लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही और अब नवनियुक्त लेखपाल अपने काम से अपनी छाप छोड़ें।

जनता को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं
हरदोई में जनपद स्तरीय कार्यक्रम में शेष लेखपालों को नियुक्ति पत्र स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा वितरित किये गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि जिस तहसील में सेवा करें पूरे मनोयोग से कार्य करें। अपने वरिष्ठों से काम की बारीकियां सीखें। विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि जनता को न्याय दिलाने में लेखपाल लोग अपनी भूमिका निभाएं। मिले हुए अवसर का उपयोग जनता की सेवा में करें।

नव नियुक्त लेखपाल नियमों का व्यावहारिक ज्ञान रखें
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पहली बार सेवा में आने की ख़ुशी अलग ही होती है, इसलिए सभी लेखपाल आम जन की तकलीफों को दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं और कार्यभार तत्काल ग्रहण कर लें तथा कार्य के दौरान अपने व्यवहार को शालीनता रखें। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने नव नियुक्त लेखपालों को बधाई देते हुए कहा कि लेखपाल भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। व्यवहार ऐसा बनाये ताकि कोई सत्यनिष्ठा पर संदेह न कर सके। नियमों का व्यावहारिक ज्ञान रखें। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जनपद को कुल 147 लेखपाल मिले हैं। लेखपाल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें