Hardoi News : हरदोई में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, संसद में कांग्रेस नेता के बयान पर आक्रोश

हरदोई में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, संसद में कांग्रेस नेता के बयान पर आक्रोश
UPT | भाजपा युवा मोर्चा ने जलाया राहुल गांधी का पुतला।

Jul 02, 2024 23:10

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर संसद में दिए गए बयान पर भाजपाइयों में उबाल है इसी को लेकर के आज हरदोई में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास में राहुल गांधी का पुतला…

Jul 02, 2024 23:10

Short Highlights
  • संसद भवन में राहुल गांधी के बयान पर हरदोई में बवाल
  • भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास फूंका राहुल गांधी का पुतला
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर संसद में दिए गए बयान पर भाजपाइयों में उबाल है इसी को लेकर के आज हरदोई में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास में राहुल गांधी का पुतला फूंका है इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं इसके बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से पुतले की आग बुझाई  गई है।
 
हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश 
हरदोई जिले के जिला स्तरीय कार्यालय के पास में आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर उनका पुतला पका गया है इस दौरान जिंद पीर चौराहे से लेकर कांग्रेस कार्यालय के पास तक बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि कल संसद में राहुल गांधी ने जो हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है हरदोई के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पड़ोस में जिंद पीर चौराहे पर उनका पुतला दहन किया है क्योंकि उन्होंने कहा है कि समस्त हिंदू समाज के लोग हिंसा में लिप्त हैं हमारा समाज सदैव अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत पर चला है हम चींटी को भी मारना पाप समझते हैं हम लोग कैसे हिंसा में लिप्त हो सकते हैं इसीलिए हम लोगों ने उनका विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका है।
 
हिंदुओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान 
हरदोई में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आशीष सिंह ने कहा कि हिंदुओं का अपमान किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी को संसद में दिए गए बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी। यह उनका गलत बयान है और इसी के चलते कांग्रेस की यह हालत हुई है कि वह लगातार सिमटती जा रही है आने वाले समय में राहुल गांधी और उनकी पार्टी इससे भी बदतर हालत में होने जा रही है।

Also Read

स्वच्छ गांव, शुद्ध  जल, बेहतर कल अभियान  से  यूपी में डायरिया पर लगेगा अंकुश

6 Jul 2024 09:52 PM

लखनऊ UP News: स्वच्छ गांव, शुद्ध जल, बेहतर कल अभियान से यूपी में डायरिया पर लगेगा अंकुश

जलजीवन मिशन के तहत, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। और पढ़ें