advertisements
advertisements

हरदोई न्यूज : 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
UPT | मौके पर जानकारी लेती पुलिस

May 07, 2024 21:13

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम लोन्हारा निवासी एक बुजुर्ग महिला का शव मंगलवार सुबह एक पेड़ से लटका मिला

May 07, 2024 21:13

Hardoi News ( Adarsh Tripathi ) : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम लोन्हारा निवासी एक बुजुर्ग महिला का शव मंगलवार सुबह एक पेड़ से लटका मिला। बताया गया है कि महिला सोमवार सुबह अपने पोते के पास जाने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक भी घर वापस नही लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नही मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

पोते से मिलने की बात कहकर निकली थी घर से
जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम लोन्हारा निवासी 90 वर्षीय भगौता सोमवार को अपने पोते संतोष से बालामऊ मिलने जाने को बताकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर न पहुँचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, मगर कोई सुराग नही लगा। मंगलवार को ग्रामीणों ने एक पेड़ से बुजुर्ग महिला का शव लटका देखा तो घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया गया है कि मृतका के चार बेटे थे। जिसमें तीन बेटो की मृत्यु हो चुकी हैं। वह अपने छोटे बेटे के पास रहती थी। परिवारजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह गुमशुम रहती थी। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है। मामले में पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या क्यों की है।

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें