advertisements
advertisements

Hardoi News : हरदोई जिले में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, बोले- 2014 के भारत में और आज के भारत में उल्लेखनीय अन्तर

हरदोई जिले में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, बोले- 2014 के भारत में और आज के भारत में उल्लेखनीय अन्तर
UPT | जनसभा को संबोधित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

May 07, 2024 19:57

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने बावन ब्लाक के पोखरी तिराहे पर भाजपा प्रत्याशी...

May 07, 2024 19:57

Short Highlights
  • हरदोई: जिले में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनसभा को किया संबोधित
  • बोले: 2014 के भारत में और आज के भारत में उल्लेखनीय अन्तर
  • मोदी जी ने चार वर्ग किसान, गरीब, नौजवान और महिलाओं के लिए किया काम 
  • नितिन अग्रवाल बोलें लखपति दीदी योजना से प्रदेश की महिलाएं बनी लखपती 
  • प्रदेश सरकार ने हरदोई को राज्य राजधानी क्षेत्र में किया शामिल

 

Hardoi News : प्रदेश के हरदोई जिले में आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने बावन ब्लाक के पोखरी तिराहे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में श्री अग्रवाल ने कहा कि 2014 के भारत में और आज के भारत में उल्लेखनीय अन्तर है। आज का भारत श्रेष्ठ भारत बनकर दुनिया को दिशा दे रहा है, जबकि पहले का भारत विदेशों के इशारे पर चलता था। यह सब कुछ मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के कारण हुआ है। उनके नेतृत्व में देश का हर वर्ग प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
 
मोदी ने किसान, गरीब, नौजवान और महिलाओं के लिए किया काम 
हरदोई में मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने चार वर्गों के लिए काम किया है जिसमें किसान, गरीब, नौजवान और महिलायें शामिल हैं। इन सभी को केन्द्र में रखकर योजनायें बनायी गयी हैं जिनसे इन सभी के चेहरे पर खुशहाली आई है। उन्होंने शहर के एक होटल में महिला सम्मेलन और एक दूसरे कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सम्मेलन में कहा कि मोदी और योगी सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलायें कुटीर उद्योगों से जुड़ रही हैं।
 
लखपति दीदी योजना से प्रदेश की महिलाएं बनी लखपती 
 
हरदोई में नितिन अग्रवाल ने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओें के लिए वरदान साबित हो रही हैं। यही नहीं उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना, सुकन्या योजना आदि योजनाओं से महिलाओं का जीवन संवर रहा है। उन्होने कहा कि अल्प संख्यक समुदाय के लोगों को समान रूप से सरकारी योजनाओं में भागीदारी मिली है।, उन्हें बिना किसी भेद-भाव के सुरक्षा व सम्मान दिया जा रहा है। 
 
प्रदेश सरकार ने हरदोई को राज्य राजधानी क्षेत्र में किया शामिल
हरदोई में मंत्री श्री अग्रवाल ने भाजपा सरकार में जिले में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि हरदोई को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है। इससे जिले के विकास को गति मिलेगी। यहॉ भी राजधानी की तर्ज पर सुबिधायें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हरदोई को मेडिकल कालेज, कृषि महाविद्यालय के साथ-साथ सण्डीला में टेक्सटाइल पार्क की सौगात मिली है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त हुई है। लोगों को भयमुक्त वातावरण में जीने का अवसर मिल रहा है। श्री अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को भारी मतों से जिताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है।
 
जनसभा कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर प्रमुख रूप से अरूण कुमार बाजपेयी ‘पिन्टू’, सन्दीप प्रधान रारा, सुरेश नाहर, प्रदीप गुप्ता, मान सिंह यादव प्रधान, राजेश यादव प्रधान, अनिल भरिगवॉ प्रधान, सुशील त्रिपाठी, अल्का गुप्ता, डॉ0 चित्रा मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, जि0पं0सदस्य पुष्पा देवी, मीना वर्मा, कीर्ति सिंह, रीना गुप्ता, नीतू चंद्रा, बाबू अली, प्यारे मियॉ, मो0 हसीन, मुन्ना नेता सभासद, हबीब अहमद, आरिफ खॉ शानू, मो0 शमीम आदि सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read

इंडिया गठबंधन की रैली में भगदड़,  इतने प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला करेगी जनता, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

19 May 2024 09:47 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव 2024 : इंडिया गठबंधन की रैली में भगदड़, इतने प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला करेगी जनता, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 01 जून तक चलेगा। पूरे देश में 07 चरणों में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश में भी 07 चरणों में चुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 04 जून को आएंगे। इस न्यूज़ बुलेटिन में पढ़ें रोजाना उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित खबरें... और पढ़ें