हरदोई में सड़क हादसा : तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो युवकों की मौत

तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो युवकों की मौत
फ़ाइल फोटो | दोनो मृतक

Jul 11, 2024 01:08

हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाईकों को चला रहे दोनो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इनमें एक बाइक सवार...

Jul 11, 2024 01:08

Hardoi News : हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाईकों को चला रहे दोनो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इनमें एक बाइक सवार आज ही चंडीगढ़ से लौटा था। वह किसी काम से अपने पिता को लेकर बाजार गया था। वह अपना आधार कार्ड लेने घर जा रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार राजमिस्त्री का काम करता था। जो माधौगंज की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। 

फिरोजपुर गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मधौगंज थाना क्षेत्र के बघोली रोड पर फिरोजपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 28 वर्षीय पंकज शर्मा पुत्र भौनू निवासी ग्राम सौतेरा मढिया और 22 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र अनार लाल शुक्लापुर भगत मजरा कोडियापुर थाना माधौगंज शामिल है। 

परिवार में छाया मातम
मृतक सुमित के पिता अनार लाल ने बताया कि सुमित आज ही चंडीगढ़ से आया था, वो वहां काम करता है। सुमित अपने पिता के साथ माधौगंज खाद लेने आया था। जहां आधार कार्ड की जरूरत पड़ी तो वह उन्हे दुकान पर बैठाकर गांव से आधार कार्ड लेने जा रहा था। वहीं मृतक पंकज के भाई रामू ने बताया कि पंकज राजमिस्त्री का काम करता था। वह गांव से माधौगंज जा रहा था। इसी बीच दोनो की बाइक टकरा गई। पंकज की तीन छोटी छोटी लड़कियां है। पत्नी सपना का रो- रोकर बुरा हाल है।

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें