दर्दनाक दुर्घटना : हरदोई में भीषण सड़क हादसे में युवक का हाथ कटा, महिला और दो बच्चे घायल

हरदोई में भीषण सड़क हादसे में युवक का हाथ कटा, महिला और दो बच्चे घायल
UPT | पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Jun 20, 2024 21:26

गुरुवार शाम को एक ई-रिक्शा पाली से शाहाबाद मार्ग पर जा रहा था। तभी बेगराजपुर गांव के पास शाहाबाद की ओर से आ रहे एक ऑटो से उसकी भीषण टक्कर हो गई। ऑटो में आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं।

Jun 20, 2024 21:26

Hardoi News : हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में बेगराजपुर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ई रिक्शा और सीएनजी ऑटो की टक्कर में भरखनी निवासी एक युवक की हाथ कटकर अलग हो गया। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दो बच्चों को भी मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा है। जहां से युवक को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

हादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के उड़े होश 
गुरुवार शाम को एक ई-रिक्शा पाली से शाहाबाद मार्ग पर जा रहा था। तभी बेगराजपुर गांव के पास शाहाबाद की ओर से आ रहे एक ऑटो से उसकी भीषण टक्कर हो गई। ऑटो में आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। जबकि ई- रिक्शा में सिर्फ चालक मौजूद था। दुर्घटना में भरखनी गांव निवासी सुरेश पुत्र किशन का हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सराय निवासी बबली पत्नी सहरोज अली गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही दो बच्चे भी चोटिल हुए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 

युवक की हालत नाजुक
घटना की सूचना पर पाली थाने के उपनिरीक्षक ललित कुमार व कांस्टेबल दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को हरदोई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इसके बाद थाने के अपराध निरीक्षक बहीद अहमद, उपनिरीक्षक हृदय राम यादव, कांस्टेबल विजेंद्र कुमार आदि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। दुर्घटना के बाद ई रिक्शा लेकर चालक फरार हो गया था। ऑटो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। घायल सुरेश की हालत नाजुक बताई गई है। उसका इलाज हरदोई के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उप निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Also Read

डॉक्टर की कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

6 Oct 2024 09:50 PM

लखनऊ Lucknow Crime : डॉक्टर की कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

महानगर इलाके में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी कार चालक किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) का डॉक्टर वैभव अग्रवाल बताया जा रहा है। और पढ़ें