Hardoi News : कश्मीर से कन्याकुमारी तक पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने निकले जितेंद्र झा पहुंचे हरदोई

कश्मीर से कन्याकुमारी तक पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने निकले जितेंद्र झा पहुंचे हरदोई
UPT | पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे जितेंद्र झा।

Jun 14, 2024 20:59

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक साइकिल पर यात्रा करते हुए लोगों को ग्लोबल वार्मिंग समेत पर्यावरण जनजीवन जीव रक्षा की जानकारी दे रहा है यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने...

Jun 14, 2024 20:59

Short Highlights
  • सर्प संरक्षक जितेंद्र झा साइकिल से कर रहे पर्यावरण संरक्षण की अनोखी यात्रा
  • मध्य प्रदेश के जिला भिंड के सुरपुरा गांव निवासी युवा जितेंद्र झा ने शुरू की जीव जंतु संरक्षण यात्रा 
  • 29 फरवरी 2024 को ग्वालियर से भारत भ्रमण की यात्रा पर निकले जितेंद्र झा पहुंचे हरदोई
  • हरदोई में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने जितेंद्र झा का किया स्वागत
  • जितेंद्र झा साइकिल यात्रा के दौरान आम जनमानस को पर्यावरण व जीव जंतुओं के प्रति कर रहे जागरूक।
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक साइकिल पर यात्रा करते हुए लोगों को ग्लोबल वार्मिंग समेत पर्यावरण व जनजीवन जीव रक्षा की जानकारी दे रहा है। यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने के लिए निकले हुए हैं। सर्प संरक्षक यह युवक कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत भ्रमण करने के लिए मध्य प्रदेश से निकला हुआ है। फरवरी महीने से शुरू की गई इनकी यह यात्रा बदस्तूर जारी है युवा के द्वारा शुरू किए गए इस प्रयास का असर आम जनमानस में भी दिखाई पड़ रहा है। वहीं वन विभाग समेत पर्यावरण को लेकर चिंतित रहने वाले लोग इस युवा के द्वारा शुरू किए गए जागरूकता मिशन की तारीफ कर रहे हैं।
 
ग्वालियर से की थी यात्रा की शुरुआत
हरदोई जिले की सड़कों पर साइकिल से लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक कर रहे यह मध्य प्रदेश के जिला भिंड के सुरपुरा गांव निवासी जितेंद्र झा है जो 19 फरवरी 2024 से ग्वालियर से भारत भ्रमण के लिए साइकिल यात्रा करने के लिए निकले हुए हैं। हरदोई पहुंचे पर्यावरण प्रेमी सर्प संरक्षक जितेंद्र झा का वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वागत किया है। जितेंद्र झा साइकिल यात्रा के दौरान आम जनमानस को पर्यावरण व जीव जंतुओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं उनका कहना है कि वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से ही लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के लिए निकले हुए हैं
 
पेड़ों के कटान व आधुनिकता की दौड़ के कारण बढ़ रही गर्मी 
पर्यावरण प्रेमी जितेंद्र झा ने बताया कि देश में तेजी से वृक्ष काटे जा रहे हैं जिससे जीव जंतु भी काम होते जा रहे हैं बढ़ती गर्मी के कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पैदा हो रही है लगातार बढ़ रहा टेंपरेचर जीव जंतुओं और मनुष्यों के लिए हानिकारक है हद से ज्यादा एयर कंडीशनर और मोटर व्हीकल का इस्तेमाल मानव जाति समेत समस्त पर्यावरण के लिए हानिकारक है इससे बचने के लिए मनुष्य को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है हम लोगों को इसी के लिए जागरूक करने के लिए निकले हुए हैं।
 
सर्प मित्र अचार्य शैलेश सरस ने हरदोई में किया स्वागत 
हरदोई के रहने वाले सर्प मित्र अचार्य शैलेश सरस ने बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले जितेंद्र झा पर्यावरण को बचाने के लिए अनोखी मुहिम चला रहे हैं हम सभी का एक ही उद्देश्य है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए और उन्हें बड़ा करें इसी के चलते हम ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात पा सकते हैं आधुनिकता की दौड़ में हम कहीं ना कहीं पर्यावरण से दूर होते चले जा रहे हैं जिसका खामियाजा बढ़ती गर्मी और जीव जंतुओं को उठाना पड़ रहा है हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए इन जीव जंतुओं को बचाने की जरूरत है नहीं तो मानव सभ्यता इस गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग के चलते पूरी तरीके से नष्ट होने के कगार पर पहुंच जाएगी।
 
पर्यावरण के प्रति नहीं दिया ध्यान तो स्थिति होगी भयानक
हरदोई के रहने वाले अभिनव द्विवेदी ने बताया कि इस बार पढ़ा हुआ तापमान आधुनिकता की दौड़ में हो रहे पेड़ों का कटान होने के कारण है हम आधुनिकता की दौड़ में प्रकृति के साथ रहने के पुराने तरीके को भूलते जा रहे हैं जिसके कारण लगातार गर्मी बढ़ रही है इससे जीव जंतु भी समाप्त होने की स्थिति पर पहुंच रहे हैं बहुत से पक्षी तो नष्ट होने की कगार पर है शासन स्तर पर इसको रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं वह जमीनी स्तर पर नाकाफी है हम सभी को इसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।

Also Read

शिक्षक सुनील कुमार के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री, सरकार की तरफ से की आर्थिक मदद

6 Oct 2024 11:28 PM

रायबरेली अमेठी हत्याकांड :  शिक्षक सुनील कुमार के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री, सरकार की तरफ से की आर्थिक मदद

अमेठी में शिक्षक रहे स्व. सुनील कुमार के परिवार को तत्काल आर्थिक मदद के तौर पर पांच लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सीएम के निर्देश... और पढ़ें