हरदोई में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद : महिला समेत कई लोग घायल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

महिला समेत कई लोग घायल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
UPT | मारपीट का दृश्य

Oct 20, 2024 16:36

पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Oct 20, 2024 16:36

Short Highlights
  • रास्ते से निकलते समय की गई टीका टिप्पणी 
  • लाठियों के हमले से दोनों पक्षों में कई घायल 
  • पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में हुई मारपीट 
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो पक्षों में वाद विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले हैं। जिसमें महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

मामूली बात के चलते दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे 
बताया गया पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


रास्ते से निकलते समय की गई टीका टिप्पणी
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के संजीव पुत्र प्रकाश का उसी गांव के सत्यपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद सत्यपाल की पत्नी और बेटा उधर से गुजर रहे थे। टीका टिप्पणी करने के बाद फिर से विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद संजीव और प्रकाश पुत्रगण बनबारी ने सत्यपाल की पत्नी और बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, यह हमला उस समय हुआ जब दोनों किसी काम से गोड़ा जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष ने भी जवाबी फायरिंग कर दी, जिससे मारपीट और गंभीर हो गई। जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लाठियों के हमले से दोनों पक्षों में कई घायल 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद बहुत साधारण बात पर शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लाठियों के हमले में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read

अब होगी घटनास्थल की वीडियोग्राफी, जारी की नई गाइडलाइन...

20 Oct 2024 11:51 PM

लखनऊ एनकाउंटर विवाद पर यूपी सरकार सख्त : अब होगी घटनास्थल की वीडियोग्राफी, जारी की नई गाइडलाइन...

यूपी में एनकाउंटरों पर उठ रहे सवालों को लेकर शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने हाल ही में सुलतानपुर और बहराइच में हुई मुठभेड़ों के संदर्भ में सवाल उठने के बाद सभी जिलों के कप्तानों और पुलिस कमिश्नरों को नए निर्देश दिए... और पढ़ें