हरदोई में घर में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग : महिला की नाक के आर-पार हो गई गोली, अस्पताल में भर्ती

महिला की नाक के आर-पार हो गई गोली, अस्पताल में भर्ती
UPT | अस्पताल में भर्ती महिला

Sep 06, 2024 17:16

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीती रात एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली महिला की नाक के आर-पार हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल है।

Sep 06, 2024 17:16

Short Highlights
  • घर में लेटी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घायल
  • अचानक गोली चलने की आवाज के साथ हुआ शोर

 

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीती रात एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली महिला की नाक के आर-पार हो गई। गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप की स्थिति है। पीड़िता ने घर में घुसकर बदमाशों के गोली मारने की बात कही है। वहीं पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया बदमाशों के गोली मारे जाने को स्वीकार नहीं कर रही है।

महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घायल
कोतवाली पिहानी के रैगाई गांव में फायर की आवाज हुई। इसके लगभग 45 मिनट बाद घर में बदमाशों के घुसने का शोर मचा। थाना क्षेत्र के रैंगाई गांव में घर में लेटी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गई। उसके भौंहों के बीच में जख्म था।

अचानक गोली चलने की आवाज के साथ शोर
गांव निवासी सुहावनी के भतीजे राममूर्ति ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे महिला बच्चों के साथ आंगन में चारपाई पर लेटी थी। पास में सास भी दूसरी चारपाई पर थी। अचानक गोली चलने पर आवाज के साथ शोर हुआ तो वह लोग उसके मकान में पहुंचे तो देखा सुहावनी जख्मी थीं। सुहावनी ने बताया कि उसके गोली लगी है। गोली किसने चलाई, क्यों चलाई जैसे सवालों के जबाब किसी के पास नहीं थे।

हरदोई किया गया रेफर 
आशंका जताई जा रही थी कि शायद घर में घुस रहे बदमाशों ने फायर कर दिया। हकीकत क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा फिलहाल इस घटना से ग्रामीणो में हड़कंप है। महिला को इलाज के लिए पिहानी सीएचसी लाया गया जहां से हरदोई रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें