advertisements
advertisements

Hardoi News : हरदोई में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज रसखान प्रेक्षागृह में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हरदोई में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज रसखान प्रेक्षागृह में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
UPT | मतदाता जागरूकता अभियान में पहुंचे जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह

May 07, 2024 20:06

उत्तर प्रदेश के हरदोई में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज रसखान प्रेक्षागृह में शाहाबाद व संडीला...

May 07, 2024 20:06

Short Highlights
  • हरदोई में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज रसखान प्रेक्षागृह में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
  • डीएम बोलें: प्रधानों की जागरूकता के कारण बड़े हिस्से तक पहुंचा संदेश
  • प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं के लिए बनाए गए बूथ 
  • जिलाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान मतदाताओं को कर रहे जागरूक

 

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज रसखान प्रेक्षागृह में शाहाबाद व संडीला तहसील के ग्राम प्रधानों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों की ओर से दिया गया सन्देश समाज के बहुत बड़े हिस्से तक पहुँचता है। ग्राम प्रधान गांव के लोगों से लगातार संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित करें। लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाएं। 
 
प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं के लिए बनाए गए बूथ 
हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं, दिव्यांगों व युवाओं को समर्पित बूथ बनाये गए हैं। मतदान दिवस के लिए ग्राम प्रधान मतदान केन्द्रो पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में अपना पूरा योगदान दें। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्राम के लोगों को लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में हिस्सेदारी करने के लिए प्रेरित करें और देश के लोकतंत्र को मजबूत करें। उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर ने कहा कि जनपद को मतदान प्रतिशत में अग्रणी बनाने के लिए गांव में बुलावा पार्टी बना लें जो लोगों मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करे। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधान लोग मतदान केन्द्रो पर सुविधाएं सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें। कई ग्रामों के ग्राम प्रधानों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी के उपरांत प्रधानों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें