हरदोई में बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर : बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, मंत्री व डीएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, मंत्री व डीएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
UPT | बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करती मंत्री और अधिकारी

Jul 11, 2024 17:39

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कटरी और कटियारी इलाकों में हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसके चलते मंत्री और जिला अधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण किया है। बाढ़ में फंसे परिवारों को बचाकर सूखी जगह पर पहुंचाया गया है।

Jul 11, 2024 17:39

Short Highlights
  • शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण 
  • बाढ़ से ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण कर मंत्री ने दिए निर्देश 
  • बाढ़ चौकिया को 24 घंटे निगरानी रखने के दिए गए निर्देश
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हर साल की तरह बाढ़ का खतरा कटरी और कटियारी क्षेत्र में मडराने लगा है। इस क्षेत्र में बहने वाली पांच नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए हरदोई का जिला प्रशासन जिला अधिकारी के नेतृत्व में पहले से ही अलर्ट है। इसी के चलते गारा से आई बाढ़ क्षेत्र का मंत्री और जिला अधिकारी समेत राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है। बाढ़ में फंसे तेरह परिवारों को रेस्क्यू कर सूखे स्थान पर लाया गया है। मौके पर पहुंच कर मंत्री तथा जिला अधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम व बाढ़ नियंत्रण टीम को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मौके पर जाकर निरीक्षण किया 
हरदोई के शाहाबाद और सवायजपुर विधानसभा क्षेत्रों के बीच बहने वाली गर्रा नदी में आई बाढ़ का उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया है। अचानक बढ़े पानी ने कई गांवों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ उमरिया कैथानी और हसुआपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सूखे स्थान पर जाने को कहा गया है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने जिला अधिकारी को संबोधित करते हुए बाढ़ चौकियों के माध्यम से बाढ़ क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सूखे स्थान पर पहुंचाने और उनके भोजन-पानी की व्यवस्था करने को भी कहा है। पशुओं के लिए समुचित चारे की व्यवस्था करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

13 परिवारों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया 
हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि बाढ़ से दो गांव प्रभावित हुए हैं और रात तक जलस्तर और बढ़ने की सूचना है। बाढ़ प्रभावित एक गांव के 13 परिवारों को समझा-बुझाकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारी लगातार बाढ़ पर नजर रख रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वे खुद रोजाना बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

पांच नदियों से जुड़ी प्रलयंकारी बाढ़ 
हरदोई के विधानसभा क्षेत्र हरदोई शाहाबाद सवाजपुर बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र में पांच नदियों के जल के संगम के कारण हर साल बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिलता है। बरसात के मौसम में शुरू होने वाली यह बाढ़ सैकड़ों गांवों को अपनी चपेट में ले लेती है। इस समय गंगा, रामगंगा, गर्रा, गंभीरी और नीलम नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इनके किनारे बसे गांव जलमग्न हो रहे हैं। कुछ गांवों का संपर्क मार्ग मुख्यालय से कट गया है। गंगा के जल प्रलय के पानी से सबसे ज्यादा तबाही सवाजपुर क्षेत्र में होती है, हालांकि इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें