सौंफ से बनी हर्बल गोली बनेगी डेंगू-मलेरिया के मच्छरों का काल : ट्रायल में सौ प्रतिशत खरा उतरा सीमैप का इनोवेशन

ट्रायल में सौ प्रतिशत  खरा उतरा सीमैप का इनोवेशन
UPT | C Map Lucknow

Oct 10, 2024 11:19

सौंफ के तेल से बनी यह डेढ़ मिमी आकार की सफेद गोली फिश टैंक, कूलर, गमलों में जमा पानी और अन्य जगहों पर डाली जा सकती है। यह धीरे-धीरे पानी में घुलकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करती है।

Oct 10, 2024 11:19

Lucknow News : केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के वैज्ञानिकों ने मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए सौंफ के तेल से बनी एक खास हर्बल गोली बनाने में कामयाबी हासिल की है। इस गोली को ट्रायल में सौ प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। खास बात है कि ये मच्छरों के लार्वा को मारने में जहां सक्षम है, वहीं इंसानों और अन्य जीवों को कोई हानि नहीं पहुंचाती।

डॉ. एनपी यादव का पांच वर्षों का शोध हुआ कामयाब
सीमैप के वैज्ञानिक डॉ. एनपी यादव और उनकी टीम ने मच्छरों के खात्मे के लिए हर्बल विकल्प की खोज में पांच-छह वर्षों तक शोध किया। इस शोध के परिणामस्वरूप, सौंफ के तेल और विशेष प्रकार के पॉलीमर से बनी यह गोली विकसित की गई है। यह उत्पाद वर्तमान में पेटेंट प्रक्रिया में है और सीमैप इसे जल्द ही इंडस्ट्री के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।



सौंफ की गोली का काम करने का तरीका
सौंफ के तेल से बनी यह डेढ़ मिमी आकार की सफेद गोली फिश टैंक, कूलर, गमलों में जमा पानी और अन्य जगहों पर डाली जा सकती है। यह धीरे-धीरे पानी में घुलकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करती है। एक बार उपयोग करने पर इसका असर छह से सात दिनों तक रहता है, जिससे मच्छर प्रजनन नहीं कर पाते।

वर्तमान रसायनों के खतरनाक प्रभावों का विकल्प
आम मच्छरनाशक उत्पादों में पाइरेथ्रिन, मैलाथियान, साइफेमेथ्रिन जैसे रसायनों का उपयोग होता है, जो इंसानों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इन रसायनों से लिवर, किडनी, रक्तचाप और याददाश्त पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में, सौंफ से बनी हर्बल गोली एक सुरक्षित विकल्प साबित हो सकती है।

मच्छरजनित बीमारियों का बढ़ता खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में हर साल मच्छरजनित बीमारियों के कारण 10 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवाते हैं। ऐसे में, सौंफ से बनी यह हर्बल गोली लोगों की सेहत और पर्यावरण के लिए लाभदायक विकल्प मानी जा रही है। इस प्रोजेक्ट में डॉ. यादव के साथ मेघा आड़े, वंदना सिंह, देवाशीष साहू और डॉ. आरके श्रीवास्तव ने भी काम किया।

सुरक्षित और प्रभावी समाधान: सीमैप का नया कदम
सीमैप के निदेशक, डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी का कहना है कि यह हर्बल गोली मच्छरों के खात्मे के लिए न केवल प्रभावी बल्कि इंसानों की सेहत और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित विकल्प है। इस गोली को जल्द ही बाज़ार में लाने की योजना है ताकि लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए एक सुरक्षित और प्रभावशाली उपाय मिल सके।
 

Also Read

यूपी के बेसिक शिक्षा स्कूलों में 11 अक्टूबर को महानवमी पर अवकाश, आदेश जारी

10 Oct 2024 04:44 PM

लखनऊ Mahanavami 2024 : यूपी के बेसिक शिक्षा स्कूलों में 11 अक्टूबर को महानवमी पर अवकाश, आदेश जारी

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर अवकाश की मांग को लेकर जनपदों में मांग पत्र सौंपा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ये पत्र शासन को भेजा गया। प्राथमि शिक्षा संघ ने कहा कि 2024 की अवकाश तालिका में महानवमी और विजयदश... और पढ़ें