यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला
सोशल मीडिया | यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द

Oct 05, 2024 22:36

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है।

Oct 05, 2024 22:36

Lucknow News : यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। राज्य में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये निर्णय किया गया है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

कब से कब तक छुट्टियां रद्द 
इस समय नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके बाद दुर्गाष्टमी और दशहरा जैसे त्योहार आएंगे। इसके तुरंत बाद कई अन्य उत्सव भी शुरू होंगे। इन सभी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसका मतलब है कि दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली और छठ पर्व तक यूपी में कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। इसके अलावा जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टी के लिए आवेदन कर चुके हैं उनकी छुट्टियां भी रद्द की जाएंगी। जो पुलिसकर्मी वर्तमान में छुट्टी पर हैं, उन्हें भी फिर से अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा जाएगा।



सीएम योगी महाकुंभ का लोगो, एप व वेबसाइट करेंगे लांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। रविवार को वे प्रयागराज जाएंगे, जहां वे महाकुंभ-25 के प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण करेंगे और महाकुंभ की वेबसाइट kumbh.gov.in और एप (Mahakumbhmela2025) को लांच करेंगे। लोगो का प्रयोग महाकुंभ की वेबसाइट और एप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में भी किया जाएगा। 

वेबसाइट और एप के फायदे
महाकुंभ की वेबसाइट और एप श्रद्धालुओं व पर्यटकों के वायु, रेल व सड़क मार्ग से महाकुंभ पहुंचने में सहयोग करेगा। इस प्रयागराज में आवासीय सुविधा, परिवहन, पार्किंग, मंदिरों तक पहुंचने की जानकारी मिलेगी। इसमें स्थानीय और आसपास के आकर्षण और पर्यटन स्थलों की भी जानकारी होगी। श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के अलर्ट भी इसके माध्यम से मिलेंगे।

Also Read