अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : उच्च न्यायालय के जस्टिस से लेकर कर्मचारियों ने किए आसन, बताए इसके फायदे

उच्च न्यायालय के जस्टिस से लेकर कर्मचारियों ने किए आसन, बताए इसके फायदे
UPT | योगसत्र का आयोजन किया गया।

Jun 21, 2024 18:10

योग सत्र के दौरान कई आसन किए गए और सभी को उनके लाभों के बारे में अवगत कराया गया। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और अन्य न्यायमूर्तिगणों ने इसमें हिस्सा लिया। सत्र का संचालन चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिभुवन यादव ने किया।

Jun 21, 2024 18:10

Lucknow News : इलाहाबाद उच्च न्यायालय के गोमती नगर स्थित लखनऊ बेंच के मिनी सभागार में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगसत्र आयोजित किया गया। अवध बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के महासचिव मनोज कुमार द्विवेदी के साथ अन्य सम्मानित सदस्यों और रजिस्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। 

योग के फायदे बताए
योग सत्र के दौरान कई आसन किए गए और सभी को उनके लाभों के बारे में अवगत कराया गया। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और अन्य न्यायमूर्तिगणों ने इसमें हिस्सा लिया। सत्र का संचालन चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिभुवन यादव ने किया। इस अवसर पर भाग लेने वाले सभी न्यायाधीशों, अवध बार एसोसिएशन के सदस्यों और रजिस्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्र की सराहना की।

लखनऊ में कई आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में और भी कई आयोजन हुए। अलग-अलग कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। कार्यक्रमों में विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। इसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान शामिल थे। इसके अलावा योग के लाभों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान भी दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान सत्र के साथ हुआ। इसमें सभी प्रतिभागियों ने शांति और सद्भावना के लिए प्रार्थना की। 

Also Read

पुरुषों में सिद्धार्थ और महिलाओं में काजल बनी चैंपियन

6 Oct 2024 08:27 PM

लखनऊ यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप : पुरुषों में सिद्धार्थ और महिलाओं में काजल बनी चैंपियन

यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप चैम्पियनशिप के फाइनल में राजधानी के शटलर सिद्धार्थ मिश्रा और हापुड़ की काजल पनवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व महिला सिंगल्स के खिताब अपने नाम कर लिए। और पढ़ें