केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना : छत्रसाल स्टेडियम में बोले- यूपी में 7 साल से डबल इंजल सरकार, कुछ तो गड़बड़...

छत्रसाल स्टेडियम में बोले- यूपी में 7 साल से डबल इंजल सरकार, कुछ तो गड़बड़...
UPT | केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना

Oct 06, 2024 21:20

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Oct 06, 2024 21:20

Short Highlights
  • केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना
  • डबल इंजन सरकार पर बोला हमला
  • लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कसा तंज
New Delhi : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा के डबल इंजन की सरकार वाले दावे पर तंज कसते हुए कहा कि जिन राज्यों में डबल इंजन सरकार है, वहां क्या कर दिया।

डबल इंजन सरकार पर हमला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल शाम को मैं टीवी देख रहा था। एग्जिट पोल आ रहे थे। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से भाजपा की डबल इंजन सरकारें जा रही हैं। अब डबल इंजल देश के अंदर फेल हो गया है। एक इंजन तो जून में ही खराब हो गया था, जब इनकी 240 सीटें आई थीं। अब दूसरा इंजन एक-एक कर जा रहा है। लोगों को समझ में आ गया, डबल इंजन सरकार मतलब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार। इसीलिए पूरे देश से इनकी सरकारें जा रही हैं।



लोकसभा चुनाव के नतीजों पर तंज
उन्होंने आगे कहा कि अब दिल्ली में चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली में आकर ये कहेंगे कि डबल इंजन सरकार बना दो। इनसे पूछना कि हरियाणा में 10 साल तक डबल इंजन सरकार रही, तो ऐसा क्या करा कि कोई इनको अपने गांव में नहीं घुसने दे रहा। उत्तर प्रदेश में 7 साल से डबल इंजन सरकार है, कुछ तो इन्होंने गड़बड़ की होगी कि आधी सीट रह गई लोकसभा में। मणिपुर में इनकी डबल इंजन सरकार है, जल रहा है मणिपुर।

नरेंद्र मोदी को दिया चैलेंज
अगले साल 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी रिटायर हो रहे हैं। आज मैं उनसे कहता हूं कि एक ही काम कर दो। फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं। 22 राज्यों में इनकी सरकार है। फरवरी के पहले इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दो, दिल्ली के चुनाव में मैं नरेंद्र मोदी का प्रचार करूंगा। आज दिल्ली में चारों तरफ क्राइम ही क्राइम हो रहा है। भाजपा केवल दिल्ली सरकार के काम को रोकने की कोशिश कर रही है। तुम्हारी केंद्र में सरकार है, कुछ तो अच्छा काम करो।

यह भी पढ़ें- पशुपालन विभाग में गड़बड़झाला : यूपी में बछियों की संख्या से चार गुना अधिक लग गए टीके, अधिकारियों को नोटिस जारी

यह भी पढ़ें- NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Also Read