समाजवादी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसी सूची में शिवपाल यादव का नाम गायब है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल यादव का नाम गायब, इनको मिली जगह
Sep 16, 2024 00:35
Sep 16, 2024 00:35
अखिलेश यादव समेत ये नेता करेंगे चुना प्रचार
जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव को महज दो दिन ही रह गए हैं। पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अगले चरणों के चुनाव प्रचार के लिए बीस स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। पार्टी के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद धर्मेन्द्र यादव, सांसद इकरा हसन, सांसद प्रिया सरोज, सांसद हरेंद्र मलिक, राज्यसभा सांसद जावेद अली शामिल हैं।
इन पर भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी
इसके अलावा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, विधायक कमाल अख्तर, विधान परिषद सदस्य जासमीर अंसारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव राम आसर विश्वकर्मा और आकिल मुर्तजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य फरूख सियर, जम्मू एवं कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष जिलालाल वर्मा, जम्मू-कश्मीर खालिद तुफैल डार, जम्मू-कश्मीर महासचिव फैयाज अहमद भट्ट, जम्मू-कश्मीर प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय अबरोल और जम्मू कश्मीर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है।
90 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 90 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 24 विधानसभा सीटों पर 18 सितम्बर को मतदान होगा। इसी तरह दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितम्बर को वोटिंग होगी। तीसरे और आखिरी चरण में जम्मू कश्मीर की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर तक होगी।
Also Read
19 Sep 2024 06:47 PM
केजीएमयू में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की डॉ शिउली ने खाना पकाने के लिए इस्तेमाल तेल के तापमान को लेकर सचेत किया है। ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। और पढ़ें