Lucknow News : जनेश्वर मिश्र पार्क में अब ज्यादा देर तक सैर सपाटा कर सकेंगे लोग, अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त

जनेश्वर मिश्र पार्क में अब ज्यादा देर तक सैर सपाटा कर सकेंगे लोग, अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त
UPT | Janeshwar Mishra Park

Sep 04, 2024 21:56

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क के खुलने और बंद होने के समय में संशोधन करते हुए समय सीमा एक घंटे बढ़ा दी है। नई व्यवस्था के तहत ये पार्क अब सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

Sep 04, 2024 21:56

Lucknow News : गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में घूमने के लिए लोगों को अब पहले से ज्यादा वक्त मिलेगा। पार्क खुलने की समय सीमा एक घंटे बढ़ा दी गई है। इसके बाद अब रात 10 बजे तक लोग इसक पार्क की खूबसूरती और अन्य गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

20 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क के खुलने और बंद होने के समय में संशोधन करते हुए समय सीमा एक घंटे बढ़ा दी है। नई व्यवस्था के तहत ये पार्क अब सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए 20 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इससे यहां रात में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

प्राकृतिक वातावरण के लिए बेहद प्रसिद्ध है जनेश्वर मिश्र पार्क
जनेश्वर मिश्र पार्क अपने प्राकृतिक वातावरण के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां सुबह की सैर करने से लेकर घूमने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इनमें से कई लोग देर शाम दफ्तर आदि से फ्री होने पर यहां जब तक पहुंचते हैं, तब तक पार्क बंद होने का समय हो जाता है। ऐसे में वह यहां नहीं घूम पाते हैं। अब पार्क खुलने का समय बढ़ने के कारण वह भी यहां का आनंद ले सकेंगे। अभी तक पार्क बंद होने का समय रात नौ बजे है। अब पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोग ज्यादा देर तक सैर कर सकेंगे।  

पार्क में मनोरंजन के लिए कई गतिविधियां संचालित
अभी तक प्रचलित व्यवस्था के तहत गर्मियों में सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक ये पार्क खुला रहता है। जिसमें सुबह 8:30 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। वहीं, सर्दियों में पार्क सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खोला जाता है। जिसमें सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। अब नई व्यवस्था के तहत ग्रीष्म ऋतु में पार्क सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। जिसमें सुबह 8:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट व्यवस्था लागू होगी। वहीं, शरद ऋतु में पार्क सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खोला जाएगा। जिसमें सुबह 8:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट लगेगा। पार्क में मनोरंजन के लिए किड्स प्ले एरिया, 5डी मोशन पिक्चर, मल्टीमीडिया वॉटर स्क्रीन लेजर शो, ई-बाइक संग कई गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

Also Read

10 राज्य विश्वविद्यालयों में आईएएस-पीसीएस अधिकारियों को कुलसचिव पद का अतिरिक्त प्रभार, जानें वजह

7 Oct 2024 06:56 PM

लखनऊ UP News : 10 राज्य विश्वविद्यालयों में आईएएस-पीसीएस अधिकारियों को कुलसचिव पद का अतिरिक्त प्रभार, जानें वजह

पीसीएस अफसरों में गोरखपुर नगर निगम में अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल के पद पर तैनात हरिओम शर्मा को कुलसचिव दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। और पढ़ें