Lucknow News: एके शर्मा से मिले कपिल देव, इन मुद्दों की चर्चा 

एके शर्मा से मिले कपिल देव, इन मुद्दों की चर्चा 
UPT | एके शर्मा से मुलाकात करते कपिल देव अग्रवाल

Jul 09, 2024 16:48

यूपी के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

Jul 09, 2024 16:48

Short Highlights
  • मंत्रियों की विभिन्न राजनीतिक मुद्दो पर हुई चर्चा 
  • अग्रवाल ने  क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर दिए सुझाव
Lucknow News: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने विभिन्न राजनीतिक और विभागीय मुद्दों पर चर्चा की।

बिजली आपूर्ति के कार्यों पर बातचीत
कपिल देव अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर (सदर) में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बारे में एके शर्मा को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति और सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। 

विकास कार्यों तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर 
इस मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने विभागीय समन्वय और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। अग्रवाल ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के संबंध में भी सुझाव दिए।

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें