डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला: बोले- सपा का पीडीए धोखा, 2027 में भी बनेगी भाजपा सरकार

बोले- सपा का पीडीए धोखा, 2027 में भी बनेगी भाजपा सरकार
UPT | keshav prasad maurya

Jul 17, 2024 16:07

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद बुधवार को सोशल साइट एक्स पर फिर संगठन को सरकार से बड़ा बताया। केशव प्रसाद मौर्य ऑफिस के हैंडल से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया, "संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है।

Jul 17, 2024 16:07

Short Highlights
  • बोले- यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव
  • केशव मौर्य को लेकर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप
Lucknow News : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में मजबूत सरकार काम कर रही है। भाजपा का संगठन बेहद मजबूत है। इसलिए यूपी की सत्ता में समाजवादी पार्टी की वापसी असंभव है। केशव मौर्य ने उनके भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिए भाषण और दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को लेकर सपा और अखिलेश यादव की ओर से की जा रही टिप्पणी के बाद ये हमला बोला है।  

अखिलेश यादव को बताया सपा बहादुर
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बुधवार को सोशल साइट एक्स पर अखिलेश यादव को सपा बहादुर कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है और सपा का पीडीए धोखा है। केशव मौर्य ने कहा कि यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

सोशल साइट पर पोस्ट के बाद केशव मौर्य को लेकर उठे सवाल
दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद बुधवार को सोशल साइट एक्स पर फिर संगठन को सरकार से बड़ा बताया। केशव प्रसाद मौर्य ऑफिस के हैंडल से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया, "संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है। संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव है। इसके बाद फिर केशव मौर्य की सरकार में नाराजगी की चर्चा होने लगी। केशव मौर्य ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी यही बात कही थी। उनके कार्यालय से एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट के बाद सवाल उठने लगे। दरअसल ये पोस्ट ऐसे वक्त किया गया, जब उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों के साथ बैठक चल रही थी। इसमें केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों शामिल नहीं हुए। इसके बाद अखिलेश यादव ने इसे मुद्दा बनाया।

अखिलेश यादव बोले- प्रदेश में कुर्सी की लड़ाई में जनता को परेशान
अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कहा कि भाजपा के लोगों ने आपस में कुर्सी की लड़ाई में पूरा एडमिनिस्ट्रेशन खत्म कर दिया है। इनके विधायक और इन्हीं के लोग भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि बड़े पैमाने पर दलाली चल रही है। अगर मुख्यमंत्री स्वयं इसे स्वीकार कर रहे हैं तो जनता जानती होगी कि कितनी दलाली हो रही होगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कुर्सी की लड़ाई में जनता को परेशान किया जा रहा है। इससे तो यह साफ है कि अंदरखाने में कुछ न कुछ तो है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस विभाग में दलाली चल रही है वह मुख्यमंत्री के सबसे करीबी हैं। उन्होंने कहा कि जनता यह भी तो जानना चाहेगी कि मुख्यमंत्री अगर जान रहे हैं की दलाली हो रही है तो यह दलाली कौन कर रहा है, कौन लोग ऐसे हैं जो इस काम में लगे हैं और सरकार फिर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। 

भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में
अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है। 

केशव मौर्य लगातार चर्चा में 
यूपी के सियासत में केशव प्रसाद मौर्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर गौर करें तो उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी नड्डा से मिलने पहुंचे। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि रविवार को नड्डा के लखनऊ आने के बाद आखिर ऐसा क्या रह गया था कि केशव प्रसाद मौर्य तुरंत दिल्ली पहुंच गए। इसे उनकी नाराजगी भी जोड़ा जाने लगा। हालांकि पार्टी नेताओं ने इसे प्रदेश को लेकर सामान्य चर्चा बताया। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि नड्डा ने एकजुटता बनाने के साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संयम से बोलने की नसीहत दी है। इसके बाद केशव मौर्य के सुर फिर बदल गए हैं।

Also Read

यूपी में पांच पीपीएस अफसरों का तबादला, योगेन्द्र कुमार बने डीएसपी अयोध्या

14 Sep 2024 07:54 PM

लखनऊ PPS Transfer : यूपी में पांच पीपीएस अफसरों का तबादला, योगेन्द्र कुमार बने डीएसपी अयोध्या

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के पांच अफसरों का शनिवार रात तबादला कर दिया। और पढ़ें