सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग : केशव बोले- अखिलेश की तरह तेजस्वी भी टोटी ले उड़े, सपा का पलटवार- अपने चिराग से पूछो...

केशव बोले- अखिलेश की तरह तेजस्वी भी टोटी ले उड़े, सपा का पलटवार- अपने चिराग से पूछो...
UPT | केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव

Oct 08, 2024 17:00

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वाकयुद्ध छिड़ गया है।

Oct 08, 2024 17:00

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर वाकयुद्ध छिड़ गया है। मामला तब शुरू हुआ जब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले से टोटी और अन्य सामान चोरी होने की खबर आई। इस मुद्दे पर केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया, जिसके बाद सपा की मीडिया सेल ने आपत्तिजनक भाषा में जवाब दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज हो गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ सकता टोल शुल्क : यूपीडा ने मांगे नए आवेदन, जानिए कितना बढ़ेगा रेट

केशव प्रसाद मौर्य ने साधा तंज
सोमवार को खबरें आईं कि तेजस्वी यादव के सरकारी आवास से टोटी, गीजर, और कुर्सियां गायब हो गई हैं। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "सपा बहादुर अखिलेश यादव को तेजस्वी यादव ने पीछे छोड़ दिया है। उनकी तरह ही सरकारी बंगला से टोटी ले उड़े। सपा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दोनों का DNA एक है।" इस टिप्पणी से सपा की मीडिया सेल भड़क गई और उन्होंने मौर्य के खिलाफ व्यक्तिगत और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया। यह विवाद यहीं नहीं रुका और दोनों पक्षों के बीच तीखी जुबानी जंग चलती रही।
  पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब सपा की मीडिया सेल विवादों में घिरी है। इससे पहले भी सपा की मीडिया टीम और भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर कई बार टकराव हुआ है। हाल ही में सपा मीडिया सेल और यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की टीम के बीच 'X' पर विवाद हुआ था, जो पुलिस तक जा पहुंचा। इस मामले में मंत्री के भाई ने मऊ में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।



सपा मीडिया सेल फिर से विवादों में
सपा की मीडिया सेल पर पहले भी भाजपा प्रवक्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप लगे हैं। पिछले वर्ष इन विवादों के चलते मुकदमे भी दर्ज हुए थे, और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थीं। केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एक बार फिर सपा की सोशल मीडिया टीम कार्रवाई के घेरे में आ गई है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी : आगरा फोर्ट से पाकिस्तान बॉर्डर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दिवाली पर किया खास इंतजाम

Also Read

महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- सभी जिलाधिकारी करें पालन

8 Oct 2024 06:43 PM

लखनऊ कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की दें जानकारी : महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- सभी जिलाधिकारी करें पालन

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागों में कमेटी गठित नहीं है या फिर अस्तित्व में नहीं है, उनका सभी विवरण आयोग को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। और पढ़ें