Lakhimpur Kheri News : राईन समाज का लखनऊ में सम्मेलन तीन नवंबर को, हाजी अब्दुल बने जिलाध्यक्ष

राईन समाज का लखनऊ में सम्मेलन तीन नवंबर को, हाजी अब्दुल बने जिलाध्यक्ष
UPT | ऑल इंडिया जमीयत उर राईन और उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन की बैठक में पदाधिकारी।

Oct 07, 2024 13:54

ऑल इंडिया जमीयत उर राईन व उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन की ओर से नवीन मंडी स्थल राजापुर सभा का आयोजन किया गया। इसमें राईन समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभा में 3 नवंबर को लखनऊ के चारबाग स्थित...

Oct 07, 2024 13:54

Short Highlights
  • मरहूम कैसर पहलवान राईन को मरणोपरांत फ़ख्र-ए-राईन अवॉर्ड से नवाजा गया। 
  • हाजी अब्दुल रहमान को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। 
     
Lakhimpur Kheri News : ऑल इंडिया जमीयत उर राईन व उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन की ओर से नवीन मंडी स्थल राजापुर सभा का आयोजन किया गया। इसमें राईन समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभा में 3 नवंबर को लखनऊ के चारबाग स्थित रविंद्रालय में होने वाले राईन समाज सम्मेलन में भाग लेने के बाबत चर्चा की गई। 

हाजी अब्दुल समी बने अध्यक्ष
सभा में आने वाले और राजापुर मंडी में काम करने वाले सभी राईन समाज के लोगों का स्वागत किया गया। इसमें हाजी अब्दुल समी को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हाजी अब्दुल रहमान को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर ऑल इंडिया जमीयत उर राईन व उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन की ओर से मरहूम कैसर पहलवान राईन को मरणोपरांत फ़ख्र-ए-राईन अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान मरहूम कैसर पहलवान के बेटे आरिफ पहलवान राईन ने लिया।

सभा में ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर ऑल इंडिया सलाहकार समिति के चेयरमैन सईद अख्तर राजू साहब राईन, उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद राईन, प्रदेश उपाध्यक्ष आरिफ पहलवान राईन साहब, प्रदेश कोषाध्यक्ष हसीन अहमद राईन, प्रदेश सचिव व संगठन मंत्री अल्ताफ हुसैन राईन, लखीमपुर के जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।

Also Read

900 करोड़ का घोटाला...प्रदेश के एनकाउंटर पर विवाद...जानिए और क्या कहा

7 Oct 2024 05:50 PM

उन्नाव सरकार पर रागिनी सोनकर ने कसा तंज : 900 करोड़ का घोटाला...प्रदेश के एनकाउंटर पर विवाद...जानिए और क्या कहा

रागिनी सोनकर ने कहा कि यूपी के बिजली विभाग को सबसे भ्रष्ट विभागों में से एक माना जा रहा है। पूर्वांचल में बिजली बिल वसूली में 900 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है... और पढ़ें