लखीमपुर खीरी विधायक थप्पड़ कांड : भाजपा ने चार लोगों को कारण बताओ नोटिस किया जारी, कठोर कार्रवाई की चेतावनी

 भाजपा ने चार लोगों को कारण बताओ नोटिस किया जारी, कठोर कार्रवाई की चेतावनी
UPT | लखीमपुर खीरी विधायक थप्पड़ कांड

Oct 10, 2024 15:39

इस घटना के संबंध में लखीमपुर खीरी के भाजपा जिलाध्यक्ष के भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए सम्यक विचार के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पत्र में सभी कार्यकर्ताओं से अपना स्पष्टीकरण दो दिन के अंदर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Oct 10, 2024 15:39

Lucknow News : भाजपा विधायक के थप्पड़ कांड को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है। लखीमपुर खीरी में जिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह व उनके समर्थकों के हाथापाई करने के मामले में विपक्ष जहां तंज कसने में जुटा है। इस दौरान विधायक को थप्‍पड़ मारे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं अब भाजपा प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर आरोपियों से जवाब तलब किया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

इन लोगों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
भाजपा प्रदेश महामंत्री की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला के व्यवहार पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 9 अक्टूबर को जिला अर्बन को-आपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सोशल मीडिया, मीडिया आदि के जरिए पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह, सक्रिय सदस्य भाजपा, अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा व ज्योति शुक्ला, पूर्व सहसंयोजक बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ ने पार्टी के सदर विधायक योगेश वर्मा, राजू अग्रवाल, संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, रामकृष्ण पुरी गांधी, शक्ति केन्द्र संयोजक के साथ अभद्रता किये जाने की जानकारी मिली है। 



संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई
पत्र में इस कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में बताया गया है। इस घटना के संबंध में लखीमपुर खीरी के भाजपा जिलाध्यक्ष के भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए सम्यक विचार के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पत्र में सभी कार्यकर्ताओं से अपना स्पष्टीकरण दो दिन के अंदर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। समय से स्पष्टीकरण और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव का लेकर हुआ विवाद
दरअसल लखीमपुर खीरी में जिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अवधेश सिंह की पत्‍नी पुष्‍पा सिंह उम्‍मीदवार हैं। वहीं भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा नामांकन में धांधली का आरोप लगा रहे थे। बुधवार को विधायक और बार एसोसिएशन अध्‍यक्ष आमने-सामने आ गए। अवधेश सिंह से विधायक योगेश वर्मा की हाथापाई होने लगी। गहमागहमी बढ़ने पर उन्होंने भाजपा विधायक को थप्‍पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। 

सपा ने भाजपा पर किया तंज
इस घटना को लेकर पार्टी की काफी किरकिरी हुई। विधायक ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वकील का नाम लेते हुए कहा कि जिसने मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं विपक्ष ने भी मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा। ​समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की स्थिति अति गंभीर है। सत्ता पक्ष के विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। शिवपाल यादव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं सपा मीडिया सेल ने भी भाजपा पर कटाक्ष किया। 

Also Read

यूपी के बेसिक शिक्षा स्कूलों में 11 अक्टूबर को महानवमी पर अवकाश, आदेश जारी

10 Oct 2024 04:44 PM

लखनऊ Mahanavami 2024 : यूपी के बेसिक शिक्षा स्कूलों में 11 अक्टूबर को महानवमी पर अवकाश, आदेश जारी

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर अवकाश की मांग को लेकर जनपदों में मांग पत्र सौंपा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ये पत्र शासन को भेजा गया। प्राथमि शिक्षा संघ ने कहा कि 2024 की अवकाश तालिका में महानवमी और विजयदश... और पढ़ें