क्या बारिश, बाढ़ कोई ना रोक पाया : नाव और ट्रैक्टर पर सवार होकर शादी करने पहुंचा दूल्हा

नाव और ट्रैक्टर पर सवार होकर शादी करने पहुंचा दूल्हा
UPT | नाव और ट्रैक्टर से पहुंचे दूल्हे राजा

Jul 09, 2024 19:22

शादी की खुशी में दूल्हे राजा ने सभी बाधाओं को दरकिनार कर दिया और पहुंच गए नाव और ट्रैक्टर से बरात लेकर दूल्हनियां से मिलने। दोनों दूल्हे शादी के बाद अपनी दुल्हनों को विदा कराकर भी लाए। दोनों दूल्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...

Jul 09, 2024 19:22

Lakhimpur Kheri News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक पर चढ़ा शादी का खुमार लाजबाव है। जी हां उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला बारिश के बाद बाढ़ से डूबा हुआ है। शारदा समेत सभी नदियों में बाढ़ आ गई है। कई इलाके, सड़के जलमग्न है। आवागमन ठप हो गया है लेकिन कमाल की बात ये है कि ऐसे  स्थिति में भी दूल्हा अपनी बरात लेकर नाव और ट्रैक्टर से दुल्हन के द्वार पहुंचा। 

शादी की खुशी में दूल्हे राजा ने सभी बाधाओं को दरकिनार कर दिया और पहुंच गए नाव और ट्रैक्टर से बरात लेकर दूल्हनियां से मिलने। दोनों दूल्हे शादी के बाद अपनी दुल्हनों को विदा कराकर भी लाए। दोनों दूल्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 



कहां का है पूरा मामला
पहला मामला थाना मझगई की ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के धोबीपुरवा का है। गांव निवासी तोताराम के लड़के की बरात मंगलवार को धोबीपुरवा से पलिया कलां के मोहल्ला सिंघईया को रवाना हुई। सड़क पर बाढ़ का पानी बहने से कार नहीं जा सकी तो दूल्हा ट्रैक्टर से बरात लेकर सिंघईया पहुंचा। 

दूसरी बरात ट्रैक्टर से पहुंची
छेदुई पतिया के रहने वाले रामकुमार राठौर के लड़के राकेश कुमार राठौर की भी बरात ट्रैक्टर से बल्लीपुर पहुंची। बाढ़ का पानी लड़का और लड़की पक्ष दोनों के लिए मुसीबत जरूर बना। मगर दोनों दूल्हों का जज्बा ऐसा था कि दुल्हनिया विदा कराने को ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंच गए। 

नाव से पहुंचा दूल्हा 
भीरा इलाके के रेवतीपुर में पीलीभीत के पूरनपुर से बरात आई। गांव के बाहर तक तो यह बरात कार और अन्य वाहनों से पहुंच गई, लेकिन बाढ़ के कारण वाहन अंदर नहीं जा सके। इस पर नाव की व्यवस्था की गई। दूल्हा नाव से दुल्हन के द्वार पहुंचा। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
 

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें