यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2023 : एग्जाम सेंटर चेक करने का लिंक जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एग्जाम सेंटर चेक करने का लिंक जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPT | यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2024

Aug 16, 2024 18:29

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार शाम बजे 5:30 बजे अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों और परीक्षा तिथि की सूचना जारी हो गई है...

Aug 16, 2024 18:29

Lucknow News : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार शाम बजे 5:30 बजे अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों और परीक्षा तिथि की सूचना जारी हो गई है। उम्मीदवार (https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx) इस लिंक की मदद से UP पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी 2024 की डिटेल्स डाउनलोड कर सकते हैं।

आ गई है एग्जाम सिटी स्लिप
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की गई थी। हालांकि, स्लिप जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो गई थी, लेकिन अब इसे फिर से चालू कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपनी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक होगी। एग्जाम सिटी के जरिए अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में है। जिसके मुताबिक वह अपनी आगे की तैयारी कर सकते हैं।
परीक्षा से तीन दिन पहले जारी होगा प्रवेश पत्र
अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि यह एग्जाम सिटी स्लिप आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह स्लिप केवल उस जिले के आवंटन की अग्रिम सूचना है जहां आपका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि डालकर वेबसाइट पर मौजूद लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा : परीक्षा केंद्र जानने के चरण

1. सरकारी वेबसाइट पर जाएं
  •    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) खोलें।
2. विवरण दर्ज करें
  •    अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि निर्धारित स्थान पर भरें।
3. परीक्षा स्थल की जानकारी देखें
  •    प्रविष्टि के बाद, आपको अपने परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी दिखाई देगी।
4. जानकारी संरक्षित करें
  •    प्रदर्शित विवरण को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
5. प्रिंट लें (वैकल्पिक)
  •    भविष्य के संदर्भ के लिए जानकारी का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
याद रखें : परीक्षा तिथि पर यह जानकारी साथ लाना अनिवार्य है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा से तीन दिन पहले, यानी 20-21 अगस्त तक, UP पुलिस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यह परीक्षा UP पुलिस कांस्टेबल बल में 60,244 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

Also Read

इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, नशे में धुत डॉक्टर का अभद्र व्यवहार

20 Sep 2024 09:44 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, नशे में धुत डॉक्टर का अभद्र व्यवहार

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें