लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार : धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, दूसरी शादी के बाद दिया तीन तलाक

धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, दूसरी शादी के बाद दिया तीन तलाक
UPT | एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा। 

Aug 31, 2024 20:05

राजधानी के निगोहां से लव जिहाद के आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ताज मोहम्मद ने बबलू बनकर हिंदू महिला को प्यार के जाल में फंसाया। पोल खुलने पर महिला के साथ मारपीट की।

Aug 31, 2024 20:05

Lucknow News : मोहनलालगंज के निगोहां से लव जिहाद के आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ताज मोहम्मद ने बबलू बनकर हिंदू महिला को प्यार के जाल में फंसाया। पोल खुलने पर महिला के साथ मारपीट की। धर्म परिवर्तन करवाया और निकाह किया। इसके बाद सऊदी अरब जाकर दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर पीड़ित महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला ने शुक्रवार को निगोहां थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।  

सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी ताज मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115 (2) मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 3 और 4 इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

धर्म परिवर्तन करवाकर किया निकाह
पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी से उसकी मुलाकात निगोहां में 2010 में हुई थी। ताज मोहम्मद ने अपना नाम बबलू बताया था। बबलू बनकर उसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर अपने साथ भगा ले गया। बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम ताज मोहम्मद है। उसने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम नीलम से नाजिया रख दिया और निकाह कर लिया। पीड़ित महिला ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती है।

सऊदी अरब जाकर किया दूसरा निकाह
निकाह के बाद नीलम से नाजिया बनी महिला और ताज मोहम्मद साथ रहने लगे। इसी बीच महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। उसने रुपए जमा करके ताज की सऊदी अरब जाने में मदद की। वहां जाने के बाद उसने आना-जाना बंद कर दिया। कुछ दिनों बाद महिला को पता चला कि ताज ने वहां लखनऊ की युवती से निकाह कर लिया है। जब नीलम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सऊदी अरब से आकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। फिर वह अपने भाई के घर गई। आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसके भाई से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने उसे तीन तलाक दे दिया।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें