advertisements
advertisements

Lucknow News : तीसरे चरण के मतदान के बीच यूपी में बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र बनाने वाले 53 जगहों पर छापा 

तीसरे चरण के मतदान के बीच यूपी में बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र बनाने वाले 53 जगहों पर छापा 
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

May 07, 2024 18:09

4704 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराए गए। इसी प्रकार शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 26,90,559 लोगों को पाबंद किए जाने के लिए नोटिस भेजे गए।

May 07, 2024 18:09

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स और अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सघन जांच के लिए 464 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट और 1802 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 6 मई तक पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए।

4704 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराए गए। इसी प्रकार शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 26,90,559 लोगों को पाबंद किए जाने के लिए नोटिस भेजे गए। इनमें से 23,70,280 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा 8886 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 8978 कारतूस, 3019.32 किलोग्राम विस्फोटक व 504 बम बरामद कर सीज किए गए। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 3902 केंद्रों पर छापा मारा गया। 170 केंद्रों को सीज किया गया। 6 मई को पुलिस विभाग द्वारा सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 25276 लोगों को पाबंद किया गया। साथ ही 80 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 83 कारतूस व 14 बम बरामद कर सीज किए गये। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 53 जगहों पर छापा डाला गया। 2 केंद्रों को सीज किया गया। 

Also Read

इंडिया गठबंधन की रैली में भगदड़,  इतने प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला करेगी जनता, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

19 May 2024 09:47 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव 2024 : इंडिया गठबंधन की रैली में भगदड़, इतने प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला करेगी जनता, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 01 जून तक चलेगा। पूरे देश में 07 चरणों में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश में भी 07 चरणों में चुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 04 जून को आएंगे। इस न्यूज़ बुलेटिन में पढ़ें रोजाना उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित खबरें... और पढ़ें