गरीब मरीजों के लिए बड़ी राहत : लखनऊ केजीएमयू में 24 घंटे मुफ्त इलाज की शुरुआत

लखनऊ केजीएमयू में 24 घंटे मुफ्त इलाज की शुरुआत
UPT | लखनऊ केजीएमयू अस्पताल

Oct 23, 2024 14:15

गरीब मरीजों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ केजीएमयू में गरीब मरीजों को 24 घंटे मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी तक शाम 5 बजे के बाद आने वाले मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था।

Oct 23, 2024 14:15

Lucknow News : लखनऊ के केजीएमयू में गरीब मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अब मरीजों को 24 घंटे मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसमें असाध्य, आयुष्मान और विपन्न योजनाओं के तहत पात्र मरीजों को लाभ मिलेगा। पहले, शाम पांच बजे के बाद आने वाले मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था, जिससे उन्हें इलाज के लिए पैसे खर्च करने पड़ते थे।

ओपीडी में रोजाना 7,000 से 8,000 मरीज
केजीएमयू में रोजाना 7,000 से 8,000 मरीज ओपीडी में आते हैं, जबकि अस्पताल में 4,000 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकांश बेड भरे रहते हैं और प्रतिदिन 250 से 300 मरीज भर्ती किए जाते हैं। गरीब मरीजों के इलाज के लिए कई सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष भी संचालित की जा रही हैं।


मुफ्त इलाज के लिए 24 घंटे दस्तावेज जांच
अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही होती थी। इस कारण शाम के बाद आने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज से वंचित रहना पड़ता था। अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दस्तावेजों की जांच 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि सभी मरीज योजनाओं का लाभ उठा सकें।

नई व्यवस्था से गरीब मरीजों को राहत 
इस नई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की भर्ती भी की जा चुकी है। अब शाम पांच बजे के बाद आने वाले मरीजों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे गरीब मरीजों को राहत मिलेगी

Also Read

उच्च तकनीक से पकड़े जाएंगे अवैध खनन, 6 जनपदों में क्षेत्र चिन्हित

23 Oct 2024 09:03 PM

लखनऊ Lucknow News : उच्च तकनीक से पकड़े जाएंगे अवैध खनन, 6 जनपदों में क्षेत्र चिन्हित

प्रदेश में अवैध खनन की पहचान और रोकथाम के लिए अधिकारी माला श्रीवास्तव ने फोटो जियोलॉजी एवं रिमोट सेंसिंग प्रयोगशाला का संचालन किया है। और पढ़ें